{"_id":"34-191049","slug":"Farrukhabad-191049-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश से कोटेदार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश से कोटेदार पर मुकदमा
Farrukhabad
Updated Mon, 28 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। बीपीएल सूची में अपात्रों के नाम चढ़ाए जाने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर कोटेदार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी कुंवर सिंह ने कोटेदार सुरेश सिंह के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि सुरेश सिंह का गांव में कोटा है। आरोप है कि उन्होंने अंत्योदय और बीपीएल राशनकार्ड के लिए पात्रों के नाम सूची से काट दिए और फर्जी नाम दर्ज कर लिए। उन्होंने कहा कि कोटेदार ने अपने सगे भाई ब्रजलाल यादव, पिता के अलावा अनार सिंह, राजकुमार, केशव सिंह, संतोषी देवी, दृगपाल, राकेश कुमार, राजेश कुमार और रामवेश आदि अपात्र लोगों के नाम बीपीएल सूची में चढ़ा दिए हैं। कोतवाली में कोटेदार के खिलाफ तहरीर दी लेकिन नहीं सुनी गई।
उधर, मोहल्ला बंगशपुरा निवासी शाहिरा बानों के टेंपो को मोहल्ले के ही अंसार और उसके साथियों तोड़ दिया। महिला के विरोध पर हमलावरों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।