{"_id":"34-184834","slug":"Farrukhabad-184834-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में मिला सिम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में मिला सिम
Farrukhabad
Updated Sun, 08 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शासन के आदेश पर शनिवार को अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ केंद्रीय और जिला कारागार में औचक छापा मारा। जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान बैरक नंबर पांच में मोबाइल का सिम बरामद हुआ। इससे जेल सुरक्षा की पोल खुल गई।
शनिवार को दोपहर एडीएम प्रभुनाथ, एएसपी रामभवन चौरसिया, सीओ सिटी वाईपी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, शहर कोतवाली प्रभारी सुनील यादव, मऊदरवाजा एसओ राघवन सिंह, शमसाबाद एसओ श्रीकांत यादव, महिला एसओ अर्चना गौतम समेत काफी फोर्स जिला जेल में पहुंचा। अफसरों की टीम ने जेल की बैरकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैरक नंबर पांच में एक सिम बरामद हुआ। सिम मिलने पर अफसरों ने मोबाइल होने के संबंध में बंदियों और जेल अधिकारियों से पूछताछ की। लेकिन मोबाइल की कोई जानकारी नहीं मिली। जेल के शौचालय में गंदगी होने पर उसकी सफाई के निर्देश दिए गए। बैरकों के पास पड़ी ईटों को भी हटवाने के निर्देश दिए गए।
टीम ने इसके बाद सेंट्रल जेल में छापा मारा। यहां पर टीम को कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। एएसपी रामभवन चौरसिया ने बताया कि शासन के आदेश पर छापा मारा गया। यह छापा पूरे प्रदेश में मारा गया है। उनका कहना था कि जेल में किसी प्रकार की कोई गडबड़ी न हो इसके लिए जांच की गई। बैरकों की तलाशी के दौरान सिम मिला है, उसकी जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो सेंट्रल जेल में बीते दिन तलाशी के दौरान मोबाइल बरामद हुए थे। इसकी जानकारी होने पर अफसरों ने छापेमारी की।