{"_id":"34-183734","slug":"Farrukhabad-183734-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
Farrukhabad
Updated Sun, 01 Jun 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। एक दलित महिला ने प्रतिसार निरीक्षक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए अदालत में याचिका दायर की है। सीजेएम ने फतेहगढ़ कोतवाल से 31 मई तक आख्या तलब की है।
कंपिल क्षेत्र की एक दलित महिला ने पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक सतीश शर्मा के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अधिवक्ता कुंवर सिंह यादव के माध्यम से याचिका दायर की। इसमें कहा गया कि उसके घर हुई चोरी की रिपोर्ट थाने पर नहीं लिखी गई। रिपोर्ट दर्ज करवाए जाने को 26 मई को दोपहर दो बजे एसपी से मिलने पहुंची। वह कार्यालय के बाहर बैठी थी। तभी वहां आरआई आए। वह उसे बंगले पर एसपी से मिलाने की बात कह कर साथ ले गए। आरआई उसको गाड़ी में बैठाकर बंगले की ओर लेकर गए। रास्ते में गाड़ी के अंदर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। सुनसान जगह पर गाड़ी रोककर उसके साथ गाड़ी में दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वहां से निकल रहे राहगीर शोर सुनकर एकत्र हो गए, तो आरआई उसको धक्का देकर गाड़ी लेकर चले गए।
सीजेएम ने फतेहगढ़ कोतवाल से घटना की रिपोर्ट दर्ज है या नहीं इस संबंध में आख्या मांगी है। यह आंख्या 31 मई तक देने का आदेश दिया है। आरआई लाइन सतीश शर्मा ने बताया कि वह महिला को जानते तक नहीं है। उनके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच रहा है।