फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पशुआें से क्रूरता रोकेगी निवारण समिति

पशुआें से क्रूरता रोकेगी निवारण समिति

Tue, 04 Feb 2014 02:09 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Tue, 04 Feb 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुई। यहां समिति के सदस्यों को क्रूरता अधिनियम की जानकारी दी गई। विकास खंडाें पर बैठकें कर लोगाें को जागरूक करने का मसौदा बना। डीएम ने कहा कि समिति सदस्य अपने आसपास नजर रखें।
विज्ञापन

डीएम पवन कुमार ने कहा कि समिति की बैैठकें नियमित होनी चाहिए। सुधार की कोशिशें जारी रहें। पशुओं साथ क्रूरता नहीं होना चाहिए। इसके लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी। सदस्य अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा कि शहर इलाके में गाय व सांडाें से क्रूरता की जाती है। इससे यह अपंग हो जाते हैं। महरम सिंह ने कहा कि पशुओं को संरक्षित किया जाए। इसके लिए खंड विकास कार्यालयों पर बैठकें की जाएं। राजेश हजेला ने कहा कि समिति सदस्याें को पहचान पत्र जारी किए जाएं।
विज्ञापन

ज्ञान प्रकाश पाठक ने कहा कि जिले से खरीद होकर पशु धन अलीगढ़ और बदायूं के लिए जाता है। लेन देन कर ट्रकों को पास कर दिया जाता है। इस पर कड़ाई बरती जाए। मुक्तिबोध पालीवाल ने कहा कि प्रधानाें व क्षेत्र पंचायत सदस्याें को भी इसके लिए जागरूक किया जाए। सदस्य महिपाल सिंह ने कहा कि ऑक्सीटोसिन की ब्रिकी पर प्रतिबंध का पालन करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पुष्प कुमार, डा. विपिन गर्ग, अपर मुख्य अधिकारी शिशु पाल यादव, अर्थ एवं संख्या अधिकारी यशवंत सिंह, राकेश सारस्वत, विद्यानंद आर्य, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

ऐसा हुआ तो होगी एफआईआर
- पशुआें पर ज्यादा वजन लादा।
- पशु-पक्षियों को कैद रखना।
- एक ट्रक पर 8 से ज्यादा पशु लादना।
- निर्यात से पहले उनकी चिकित्सकीय रिपोर्ट न लेना।
- वाहन में पशुआें के लिए चारा व पानी का इंतजाम न होना।
- वाहन में ले जाने व पाने वाले की सूचना दर्ज न करवाना।
- वाहन में हवा के लिए मानक के मुताबिक जगह न होना।
- पशुआें में ऑक्सीटोसिन का प्रयोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed