फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महिला की गला घोटकर हत्या

महिला की गला घोटकर हत्या

Tue, 04 Feb 2014 02:09 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Tue, 04 Feb 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। दो मासूम बेटियोें के साथ अकेली रह रही महिला की गला घोटकर हत्या कर दी गई। महिला के अर्द्धनग्नावस्था में पडे़ शव और कुछ दूरी पर खून से सने कपड़ों को देखकर उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि देर रात महिला की हत्या की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्योना निवासी विजय सिंह ठाकुर की पत्नी रीता (30) अपनी ढाई और डेढ़ साल की दो बेटियों के साथ अकेली रहती थी। विजय सिंह नोएडा में कामधंधा करता है। सोमवार दोपहर उसके घर से बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों ने उसेे तोड़ दिया। अंदर दोनों बेटियां रो रहीं थीं और कोठरी में रीता का अर्द्धनग्न शव पड़ा था। उसकी ही साड़ी से गला घाेंटकर उसकी हत्या की गई थी। शव से कुछ दूरी पर उसके कपड़े पडे़ थे। शरीर पर कोई चोट न होने के बावजूद खून लगा था। यह देखकर ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने का अनुमान लगाया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल वीके यादव ने मौका मुआयना किया। सूचना मिलने पर सीओ एके रावत एवं अपर पुलिस अधीक्षक आरबी चौरसियां भी पहुंच गए।
विज्ञापन

दीवार फांद घर में घुसने का अंदेशा
ग्रामीणों का अनुमान है कि दीवार फांद कर घर में घुसे हमलावरों ने उसकी हत्या देर रात की हैै। उसका घर गांव के बाहर है। दोपहर में उधर से गुजरे ग्रामीणों ने बच्चों के रोने की आवाज सुन दरवाजा तोड़ा तो यह मंजर देखा। कोतवाल वीके यादव ने बताया कि महिला मंद बुद्धि की थी। उन्होंने संभावना जताई कि हो सकता है महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई हो। शव पर कोई जाहिरा चोट न होने के और कपड़ों मेें खून लगा होने के कारण दुष्कर्म की संभावना हो सकती है। शव का पोस्टमार्टम कराकर हर बिंदु पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed