फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कोहरे का कहर, गुम हुए ‘भाष्कर’

कोहरे का कहर, गुम हुए ‘भाष्कर’

Fri, 17 Jan 2014 05:47 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Fri, 17 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सर्दी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। गुरुवार को पारा अधिकतम 13.8 एवं न्यूनतम 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर कोहरे का असर बरकरार रहने से चौथे दिन भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन

सर्दी एवं गलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार पारे में हो रही गिरावट ने लोगों के बेहाल कर रखा है। गुरुवार को पारे में गिरावट होने के साथ ही दिनभर कोहरा छाया रहा। धूप न होने की वजह से लोग परेशान नजर आए। सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा कम भीड़भाड़ रही। जगह-जगह अलाव जलाकर और रूप हीटर के जरिए लोग सर्दी से राहत पाने की कोशिश में लगे रहे।
विज्ञापन

ट्रेनें घंटों लेट, खफा यात्रियों का हंगामा
फर्रुखाबाद। कानपुर के उत्तरीपुरा इलाके में हुई ट्रेन दुर्घटना से ट्रेनें घंटों देर से आई। इससे गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। जीआरपी एसओ ने यात्रियों का शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर से आने वाली छपरा-मथुरा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से इस रूट की सभी ट्रेनें प्रभावित रहीं। इससे यात्रियों को कड़ाके की सर्दी में प्लेटफार्म पर रात बितानी पड़ी। फर्रुखाबाद स्टेशन पर ट्रेनों के संबंध में जानकारी देने की व्यवस्था भी नहीं रही। काफी देर तक ट्रेनों के संबंध में जानकारी न मिलने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ यात्री तो सहायक स्टेशन मास्टर के कक्ष के बाहर शोरशराबा करने लगे। इसकी जानकारी होने पर जीआरपी एसओ मिथुन दीक्षित मौके पर पहुंचे। एसओ ने यात्रियों को समझाया तब कही जाकर वह लोग शांत हुए। लंबे इंतजार के बाद कालिंदी एक्सप्रेस तड़के तीन बजे फर्रुखाबाद पहुंची। लखनऊ से जयपुर जाने वाली एक्सप्रेस रात ढाई बजे आई। छपरा- मथुरा एक्सप्रेस सुबह 5.30 बजे फर्रुखाबाद स्टेशन पर पहुंची। भिवानी से आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस दो घंटा देरी से आई। आगरा कोलकत्ता एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटा देरी से पहुंची। लखनऊ कासगंज पैसेंजर एक घंटा देरी से पहुंची। उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटा देरी से आई।

नही खोला गया यात्री प्रतीक्षालय
फर्रुखाबाद। ट्रेन हादसे के बाद कई घंटों तक यात्रियों को फर्रुखाबाद स्टेशन पर इस सर्दी में इंतजार करना पड़ा। लेकिन रेलवे ने यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय नहीं खुलवाया। महिलाएं और बच्चे सारी रात ठिठुरते रहे। प्लेटफार्म नंबर दो पर बने यात्री प्रतीक्षालय को गार्ड रूम बना दिया गया है। इसे लेकर भी यात्रियों में काफी आक्रोश बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed