{"_id":"34-166586","slug":"Farrukhabad-166586-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु-संतों का मेला बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु-संतों का मेला बहिष्कार का एलान
Farrukhabad
Updated Wed, 15 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। भैरों घाट के पास गंदे नाले पर बंधा बनाने में औपचारिकताएं निभाई गईं। इससे गंदा पानी गंगा में पहुंच रहा है। मंगलवार को भाजपा नेताआें के साथ साधु संत इस लापरवाही पर खासे नाराज हुए। संतों ने मेला के बहिष्कार व भाजपा नेताआें ने मेला उद्घाटन के दिन आमरण अनशन शुरू करने का एलान किया है।
भैराें घाट पर बंधा बनवाने की जिम्मेदारी पालिका को दी गई थी। सोमवार को कर्मचारियों ने नाले में चंद बोरी डालकर काम निपटा लिया। गंदा पानी अभी भी गंगा में पहुंच रहा है। भाजपा नेता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, ज्ञानेश गौड़, दिलीप भारद्वाज के साथ संत दयालु महाराज, सोनेश्वर महाराज, योगेंद्र महाराज, पुरुषोेत्तम महाराज व ज्ञानेश्वर महाराज भैरोंघाट पहुंचे। नाले का गंदा पानी गंगा में जाने पर इन्हाेंने नाराजगी जताई। इन्हाेंने नाले का पानी रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है। मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि प्रशासन ने इस समस्या का निदान न किया तो उद्घाटन के दिन मेले में आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। दयालु महाराज ने कहा कि इस अनदेखी पर संत समाज चुप नहीं बैठेगा। मेला का बहिष्कार कर दिया जाएगा।
गंगा स्नान के साथ गौ पूजा का भी इंतजाम
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में कल्पवास करने वाले पूजा को गाय भी साथ लेकर आ रहे हैं। बालू पर पानी का छिड़काव न होने से कल्पवासियाें का सामान लेकर आए ट्रैक्टर मंगलवार को भी फंसते रहे। शौचालय रखवाए जाने की शुरुआत अभी भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
कल्पवासियों के आने का सिलसिला अभी भी जारी है। दुकानदार दुकानें लगा रहे हैं। इनका सामान भी आ रहा है। दुकान वाले इलाके के रास्तों पर पुआल नहीं डाली गई है। इससे बालू में ट्रैक्टर फंस जाते हैं। प्रशासनिक इलाके में कोतवाली के सामने बालू पर पानी नहीं पड़ा है। पाली से कल्पवास करने के लिए आने वालाें का ट्रैक्टर मंगलवार को फ ंस गया। खासी जद्दोजहद के बाद यह निकल पाया।
कल्पवास करने के लिए आने वालाें ने गाय के पूजन का इंतजाम किया हुआ है। यह अपने साथ गाय भी लेकर आए हैं। मंगलवार को मेला इलाके में धर्मगुरु निर्मला के अनुआइयाें ने शिविर का उद्घाटन किया। यहां भारती मिश्रा ने अपने अनुभव बताए। दोपहर बाद मेला सचिव व एसडीएम सदर राकेश पटेल ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्हाेंने मेले का भ्रमण कर साफ सफाई और लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त रखने का फरमान सुनाया। उन्होंने कहा कि मेले में किसी को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। तहसीलदार आरपी चौधरी ने भी मेले की तैयारियों को देखा। मेला प्रभारी संदीप दीक्षित ने बताया कि उद्घाटन की तैयारियां की जा रही हैं। 16 जनवरी को मेले का उद्घाटन होना है।