फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   नए विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू

नए विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू

Tue, 24 Dec 2013 05:45 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Tue, 24 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ नगर में बने नवीन विद्युत उपकेंद्र का सपा लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी रामेश्वर यादव ने सोमवार को उद्घाटन किया। उपकेंद्र से आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई। प्रत्याशी ने विद्युत वितरण निगम के अफसरों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ नगर क्षेत्र के कुटरा में नवनिर्मित विद्युत सब स्टेशन के उद्घाटन के दौरान सपा प्रत्याशी ने कहा कि निगम के स्टोर से गांव खलवारा में फुंका ट्रांसफार्मर बदलने को कहा गया था। उसे ठेकेदार ने बेच दिया। इस तरह स्टोर की लगातार शिकायतें आ रही हैं। इसमें सुधार किया जाए। अगर सुधार नहीं हुआ तो प्रशासनिक अफसरों से छापेमारी कराई जाएगी। कहा कि जिले में 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र की जरूरत है। इसके लिए प्रयास किया जाएगा। अस्पताल व न्यायालय में 24 घंटा बिजली आपूर्ति को सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उपकेंद्र के उद्घाटन के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। इस उपकेंद्र से कलक्ट्रेट व पुलिस लाइन फीडर संचालित होंगे। अभी कलक्ट्रेट फीडर की आपूर्ति प्रारंभ हुई है। इस दौरान डा. अनार सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, विस्वास गुप्ता, विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता एपी सिंह, अधीक्षण अभियंता तारिक मतीन, निर्माण खंड के अधीक्षण अभियंता ओएन दीक्षित, निर्माण खंड के एक्सईएन डीआर सोनी, वितरण निगम के एक्सईएन नगर सुरेश कुमार, ग्रामीण क्षेत्र के सूर्य प्रताप सिंह, एसडीओ राहुल बाबू कटियार, एसडीओ गौरव कुमार, एईआर आरूनेन्द्र प्रताप, अवर अभियंता विनोद कनौजिया, रोहित कनौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकेंद्र के दरवाजों की हालत खस्ता
फर्रुखाबाद। कुटरा विद्युत सब स्टेशन का निर्माण लाखों से कराया गया। इसमें दरवाजे घटिया लगा दिए गए। इनकी हालत खस्ता है। दरवाजों की हालत खराब होने से कर्मचारियों को चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed