{"_id":"34-154248","slug":"Farrukhabad-154248-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेस गुणवत्ता पर रहेगी मंडलीय अफसरों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेस गुणवत्ता पर रहेगी मंडलीय अफसरों की नजर
Farrukhabad
Updated Wed, 09 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र गांव में संचालित विद्यालयों के नौनिहालों को मिलने वाली ड्रेस की गुणवत्ता पर मंडलीय अधिकारियों की नजर रहेगी। मंडलायुक्त ने अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। उनको विद्यालय आवंटन कर दिए गए हैं। एडी बेसिक को भी स्कूलों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौपी गई है।
आवंटित किए गए विद्यालयों में नौनिहालों की ड्रेस गुणवत्ता के साथ मंडलीय अधिकारी वहां की शैक्षिक स्थिति एवं वातावरण की स्थिति का भी निरीक्षण करेंगे। उनको विद्यालय की सफाई, निर्माण, पेयजल, चहारदीवारी, विद्युतीकरण, एमडीएम, निशुल्क पुस्तक वितरण का भी निरीक्षण करना होगा। जांच अधिकारी अपनी रिपोर्ट संयुक्त विकास आयुक्त व जिलाधिकारी को देंगे। खामियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।