फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   920 met again 19 schoolless teachers

920 मिले फिर भी 19 स्कूल शिक्षक विहीन

Fri, 09 Apr 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
920 met again 19 schoolless teachers
फर्रुखाबाद। 69 हजार शिक्षक भर्ती में दो बार में जिले को मिले 920 शिक्षकों को स्कूल आवंटन में गड़बड़ी होने से 19 स्कूल शिक्षक विहीन हैं। शिक्षक न होने से स्कूल में बच्चों के प्रवेश समेत अन्य विभागीय काम ठप हैं। इसकी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी कायमगंज ने बीएसए को दी है।
विज्ञापन

69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में जिले को दो बार में करीब 920 शिक्षक मिले। इनको स्कूल का आवंटन ऑनलाइन किए किए। इसमें हुई अनदेखी से कई स्कूलों में मानक से अधिक शिक्षकों की तैनाती हो गई। जो स्कूल शिक्षक विहीन थे, वह स्कूल आवंटन के दौरान सूची में शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन

इससे कायमगंज ब्लाक क्षेत्र के 19 स्कूल शिक्षक विहीन चल रहे हैं। इनमें 11 स्कूल ग्रामीण क्षेत्र और आठ स्कूल नगर क्षेत्र के शामिल हैं। शिक्षक न होने से इन स्कूलों में बच्चो की प्रवेश प्रक्रिया समेत अन्य काम ठप हैं। खंड शिक्षा अधिकारी बेगीश गोयल ने इसकी रिपोर्ट बीएसए को भेजी है। इसमें स्कूल के संचालन के संबंध में दिशा निर्देश मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये स्कूल हैं शिक्षक विहीन
ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल : उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला खुमानी, उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय इकलहरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय कैरई, उच्च प्राथमिक विद्यालय मिस्तनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुन्ना, उच्च प्राथमिक विद्यालय धीमर नगला, उच्च प्राथमिक विद्यालय मंतपुरा, प्राथमिक विद्यालय कंपिल प्रथम।
नगर क्षेत्र कायमगंज के शिक्षक विहीन स्कूल : प्राथमिक विद्यालय पृथ्वी दरवाजा, प्राथमिक विद्यालय बगिया, प्राथमिक विद्यालय सधवाड़ा, प्राथमिक विद्यालय बजरिया रामलाल, प्राथमिक विद्यालय जटवारा, संविलियन विद्यालय तहसील रोड, संविलियन विद्यालय मोहल्ला पाठक, उच्च प्राथमिक विद्यालय काजम खां।

वर्जन
जो विद्यालय शिक्षक विहीन हैं, उनकी सूची तैयार कर राज्य परियोजना निदेशक को भेजी जाएगी। वहां से जो दिशा निर्देश मिलेंगे, उसी के आधार पर स्कूलों का संचालन कराया जाएगा। -लालजी यादव, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed