फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   911 madrassa students abstained from exams

Farrukhabad News: 911 मदरसा छात्रों ने परीक्षा से किया किनारा

Thu, 20 Feb 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 20 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
911 madrassa students abstained from exams
फर्रुखाबाद। मदरसा परीक्षा में गुरुवार को पहली पाली 45 फीसद छात्र ही परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 55 फीसदी 911 छात्रों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। पहली पाली में परीक्षा छोड़ने वाले 17 छात्र और बढ़ गए। दोनों पालियों में 1643 में से 732 छात्रों ने ही पेपर दिया। जबकि 911 छात्र गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


जनपद के 60 मदरसों में पंजीकृत 1643 छात्रों की 17 फरवरी से परीक्षा चल रही है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए छह केंद्रों में वाइस रिकार्डर वाले सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पहली पाली में मुंशी-मौलवी (कक्षा 10) के 1450 छात्राें में से 624 ने ही परीक्षा दी। जबकि 826 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पहले दिन परीक्षा में 642 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में आलिम (कक्षा 12) के 193 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 108 ने पेपर दिया, जबकि 85 छात्र मैदान छोड़ गए। पहले दिन की परीक्षा में 107 छात्र शामिल हुए थे। दोनों पालियों में 1643 परीक्षार्थियों में 732 ने पेपर दिया, वहीं 911 छात्र मैदान छोड़ गए। पहले दिन की परीक्षा में कुल 752 छात्र पेपर देने पहुंचे थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कोई नकलची छात्र नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed