फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   79 unemployed got work in employment fair

जीआईटीआई के मेले में 79 बेरोजगारों को मिला काम

Fri, 10 Jan 2020 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
79 unemployed got work in employment fair
आईटीआई में लगे रोजगार मेले में मौजूद अभ्यर्थी। - फोटो : FARRUKHABAD
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (जीआईटीआई) में लगे रोजगार मेले में 79 युवाओं को रोजगार मिल गया। मेले में दो कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले में जिले भर की आईटीआई से 204 युवा पहुंचे थे।
विज्ञापन

ठंडी सड़क स्थित जीआईटीआई के परिसर में जिले भर की आईटीआई से प्रशिक्षण ले चुके अभ्यर्थियों का शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही आना शुरू हो गया था। इसमें कई कंपनियों का आना था, मगर दो कंपनियों के प्रतिनिधियों ने ही हिस्सा लिया। मेले में गुजरात प्रांत के अहमदाबाद से आई कंपनी के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए।
विज्ञापन

इसमें से 47 पात्र युवाओं का चयन कर लिया गया। इसके अलावा राजस्थान प्रांत के पकरेड़ा की कंपनी के अधिकारियों ने 32 युवाओं को रोजगार के लिए पात्र पाया। कुल 79 युवाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी रमाकांत शुक्ला ने बताया कि मेले में कुल 204 युवा पहुंचे थे। कई प्रांतों में मौसम ज्यादा खराब होने की वजह से अन्य कंपनियों ने हिस्सा नहीं ले पाया। बचे युवाओं को भी रोजगार दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed