फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   79 patients received from health team in Maharorkpur

महोरिकापुर में स्वास्थ्य टीम को मिले 79 रोगी

Fri, 25 Aug 2017 12:38 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Fri, 25 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
79 patients received from health team in Maharorkpur
दवा लेने के लिए उमड़ी उल्टी-दस्त से पीड़ित रोगियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। गांव महोरिकापुर में डायरिया से 25 लोगों के बीमार होने की खबर अमर उजाला में छपने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरगांव के स्वास्थ्यकर्मियों ने गांव में शिविर लगाकर 79 रोगियों को चिह्नित किया।
विज्ञापन


गांव महोरिकापुर में पहुंचे डॉ. अनुराग सिंह, जबर सिंह, मोहम्मद और प्रमोद कुमार ने किशन, श्यामलाल, ललिता, योगेंद्र, अंशुल, अंशिका, सुनीता, सुमन, पन्नालाल, शिखा, रेनू, पारुल, अनीता, काजल, रोहित, कलावती, मालती, पायल, रामदेवी, पवन, उषा और राजकुमार समेत 79 रोगियों को उल्टी-दस्त से पीड़ित पाया। इन सभी की जांच कर दवाएं उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन


डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि गैस्ट्रोइनटाइटिस और गंदगी की वजह से यहां लोग उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं। गांव में  साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। फिलहाल बीमार मिले रोगियों को दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता इस गांव पर विशेष नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि सभी रोगी पुराने हैं। शुक्रवार तक स्थिति पर काबू हो जाएगा। जिस समय डॉक्टरों ने शिविर लगाकर यहां दवाएं बांटनी शुरू कीं, पीड़ित बच्चों और महिलाओं की भीड़ लग गई। भीड़ को संभालने में टीम को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed