फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   होली की खुशहाली को शराब पर शिकंजा, प्रशासन सख्त

होली की खुशहाली को शराब पर शिकंजा, प्रशासन सख्त

Sun, 17 Mar 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
होली की खुशहाली को शराब पर शिकंजा, प्रशासन सख्त
फर्रुखाबाद। होली के पर्व का उल्लास व खुशहाली बरकरार रखने के लिए प्रशासन ने शराब बिक्री पर शिकंजा कसा है। वहीं अवैध शराब कारोबारी रडार पर हैं। जिलाधिकारी ने त्योहार पर शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही पुलिस को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में होली का त्योहार सकुशल व शांतिपूर्ण मनाने के लिए अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मिलजुल कर होली का त्योहार मनाएं। जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वहीं, बिजली व पेयजल व्यवस्था की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षकों को सतर्क किया कि त्योहार पर अवैध शराब पीने से कोई घटना की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इसके लिए पहले से पुलिस बल सख्ती से पेश आए। किसी प्रकार की नकारात्मक गतिविधि को अनदेखा न किया जाए। जिससे किसी की स्वतंत्रता को आघात पहुंचे। होलिका पूजन के समय महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्र ने कहा कि आपसी समन्वय स्थापित कर भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। कहीं पर कोई परंपरा से हटकर कार्य न किया जाए। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आपस में न उलझें। तत्काल पुलिस व जिला प्रशासन को सूचना दें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राजस्व, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीओ आदि अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed