{"_id":"5c8a9565bdec221452749d9c","slug":"71552586085-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव)डीएम को बूथों पर मिली खामियां, व्यवस्था सुधारने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव)डीएम को बूथों पर मिली खामियां, व्यवस्था सुधारने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने गुरुवार को क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर उन्होंने बीडीओ व खंड शिक्षा अधिकारी को सुधारने के आदेश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुटिया में अन्ना पशु बंधे होने पर प्रधानाध्यापक की कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि अभियान चलाकर शस्त्र लाइसेंस जमा कराए जाएं।
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर के बूथों की व्यवस्था देखी। प्राथमिक विद्यालय सवासी बीएलओ को नई वोटर लिस्ट न मिलने पर सुपरवाइजर हिमांशु गुप्ता फटकार लगाई। कम मतदान के बारे में पूछे जाने पर ग्रामीणों ने बताया कि करीब 30 से 35 फीसदी लोग बाहर नौकरी करते हैं।
इससे मतदान का प्रतिशत घटता है। ग्रामीणों को ईवीएम से वोट डलवाकर दिखाया गया। महमदगंज के ग्रामीणों ने जानकारी दी कि कोई प्रत्याशी वोट मांगने नहीं आता, इससे वह लोग मतदान करने नहीं जाते। इस पर जिलाधिकारी ने कहा है कि इस बार वोट का प्रतिशत अधिक होना चाहिए।
विज्ञापन
खुटिया स्थित स्कूल परिसर में पशु बंधे मिलने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक की फटकार लगाई। कई बूथों पर बिजली न होने पर बीडीओ को सौर ऊर्जा से रोशनी की व्यवस्था करने के साथ स्कूल में कनेक्शन कराने के भी निर्देश दिए।
कमालगंज थाने के दरोगा एमएस पिंगल को अभियान चलाकर शस्त्र लाइसेंस जमा कराने व 151 की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने तहसीलदार को निर्देश दिए हैं की क्षेत्र के बाहर रहने, नौकरी करने वाले व दिव्यांगों के मोबाइल नंबर एकत्रित करें।
इससे उन मतदाताओं से संपर्क कर मतदान के दिन अपने गांव आकर वोट डाल सकें। जिलाधिकारी ने कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जागरूकता अभियान चलाने को कहा। इसके साथ ही सभी बूथों पर दैनिक सुविधाएं पूर्ण करने के आदेश दिए।
डीएम को बूथों पर मिली खामियां