{"_id":"5c703320bdec2232285b175e","slug":"71550856992-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों पर लगाई जाएगी लगाम-एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहों पर लगाई जाएगी लगाम-एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक डा. अनिल मिश्रा ने शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होकर आगामी लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में सोशल मीडिया पर कभी-कभी झूठी अफवाहें बड़ी मुसीबत बन जाती हैं, इसलिए इन अफवाहों को रोकने पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।
चुनाव में अपराध व अपराधी पर शत प्रतिशत अंकुश लगाना बड़ी चुनौती है। उससे निपटने के लिए वह पूरी तरह मन बना चुके हैं। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक ने सुबह परेड ग्राउंड पहुंचकर परेड में हिस्सा लिया। लेकिन परेड में बड़ी संख्या में गैरहाजिर पुलिसकर्मियों से जवाब-तलब किया।
इसके बाद पुलिस लाइन में स्थित सभी शाखाओं का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन मेस में भोजन की गुणवत्ता उत्तम नहीं थी। कई शाखाओं में कर्मचारियों की तैनाती नहीं है। जिसे पूर्ण करने के लिए वह उच्चाधिकारियों को सूचना देंगे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने फतेहगढ़ कोतवाली, सेंट्रल चौकी, जिला जेल चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जिला जेल चौकी पर कोई नहीं मिला। इस पर उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि फोर्स की कमी के चलते वहां तैनाती कम है। जो कर्मचारी तैनात हैं उनकी ड्यूटी कुंभ में लगी है। इस पर उन्होंने वहां पुलिस कर्मी रहने की बात कही।
अफवाहों पर लगाई जाएगी लगाम : एसपी
फतेहगढ़ कोतवाली, सेंट्रल जेल चौकी व जिला जेल चौकी का किया निरीक्षण