फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   70 per cent voting in elections

उप चुनाव में 70 फीसदी वोिटंग

Fri, 30 Sep 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Fri, 30 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
70 per cent voting in elections
चुनाव के दौरान मतदान करने को कतार में खड़ी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
महिला प्रधान की मौत के बाद हुए उप चुनाव में वोटरों ने जमकर वोट डाले। ग्रामसभा में बने दो बूथों पर लगभग 70 फीसदी मतदान हुआ।क्षेत्र के गांव शेरपुर सराय की प्रधान कुमो देवी पत्नी प्रमोद शुक्ला के निधन के बाद शेरपुर सराय की सीट
विज्ञापन




रिक्त हो गई थी।  बूथ स्थल पर जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम अमृतपुर योगराज सिंह को कई बार लाइन में आगे लग रही महिलाओं को लेकर हो रही मुंहाचाही के चलते बीच-बचाव करना पड़ा। सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, सीओ अमृतपुर देवेंद्र कुमार और एसओ अजय चौहान समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


ग्राम सभा शेरपुर सराय के उप चुनाव में गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 26 पर 820 में 597 और बूथ संख्या 27 पर 854 में 581 वोट पड़े। इस प्रकार दोनो बूथों पर लगभग 70 फीसदी मतदान हुआ। गांव निवासी 100 वर्षीय महिला दुलारी ने भी अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुलारी ने बताया कि वह चलने में असमर्थ है। गांव के ही एक युवक ने दुलारी को गोद में लेकर वोट डलवाया। आरओ रमेश शाक्य ने बताया कि मतपेटिकाएं ब्लॉक कार्यालय में रखवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed