फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   60 people including judicial magistrate and in the grip of corona

न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित 60 लोग और कोरोना की चपेट में

Sat, 15 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
60 people including judicial magistrate and in the grip of corona
तलैया लेने मोहल्ले में मरीज के बारे में जानकारी करता स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले के 59 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें एक संक्रमित वारंटी सीएचसी बरौन के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 285 पहुंच गई। एंटीजन किट की जांच में न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद लोग भीड़ से परहेज नहीं कर रहे हैं। यह भयावह स्थिति को बढ़ावा देने के संकेत हैं। संक्रमण अब सरकारी विभागों में पहुंचने लगा है। जांच रिपोर्ट के अनुसार फतेहगढ़ की आफीसर्स कालोनी में दो, शहर के लोहाई रोड निवासी शीतगृह मालिक के अलावा मोहल्ला खतराना, जंगबाज खां, कछियाना, गढ़ी अब्दुल, फतेहगढ़ के मोहल्ला तलैया लेन सहित नगरीय क्षेत्र में 46 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

कमालगंज क्षेत्र के 10, कायमगंज, मोहम्मदाबाद व राजेपुर क्षेत्र से एक-एक संक्रमित निकला है। कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम प्रभारी संजय कुमार बाथम ने शहर के संक्रमित मरीजों के घर जाकर उनके हाल-चाल लिए और दवाई दी। आफीसर्स कालोनी में संक्रमित न्यायालय कर्मी की स्थिति जानकर दवाई व सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में शनिवार को एंटीजन किट से जांच के दौरान सात लोग व जेएनवी रोड स्थित एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। सीएमओ कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 285 एक्टिव केस हैं। इनमें जिले में 210 व जिले के बाहर 9 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। आठ मरीजों की ट्रेसिंग बाकी है। सेंट्रल जेल के कैदियों सहित 18 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि नौ संक्रमित गैर जनपद के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

245 के लिए नमूने, दो पॉजिटिव
कायमगंज। शनिवार को सीएचसी की ओपीडी में आने वाले 245 मरीजों के नमूने लिए गए। इसमें 75 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। एंटीजन किट की जांच में नगर के सदबाड़ा व गांव अमरापुर निवासी दो लोग पॉजिटिव निकले हैं। सभी के नमूने आरटीपीसी-आर जांच के लिए भेजे गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed