{"_id":"643ef88f8c73b6fda9073375","slug":"49-thousand-withdrawn-from-the-account-of-traffic-constable-farrukhabad-news-c-12-1-186920-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रैफिक सिपाही के खाते से उड़ाए 49 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रैफिक सिपाही के खाते से उड़ाए 49 हजार
Wed, 19 Apr 2023 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रैफिक सिपाही के खाते से 49 हजार रुपये पार कर दिए गए। क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए अज्ञात नंबर से उसके पास फोन आया था। सिपाही ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी से लगाई गुहार।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित पुलिस लाइन निवासी ट्रैफिक सिपाही मिलाप सिंह मार्च माह में अवकाश लेकर जनपद इटावा थाना ऊंचाहार अपने घर गया था। उसका स्टेट बैंक फतेहगढ़ में वेतन खाता है। बैंक की ओर से उसको क्रेडिट कार्ड जारी किया गया था। बच्चों की फीस जमा करने के लिए सिपाही ने बैंक में संपर्क किया तो बताया गया कि क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर सकते है। तीन माह पहले मिलाप सिंह ने बैंक जाकर क्रेडिट कार्ड बंद करने का प्रार्थना पत्र देकर उसका शुल्क भी जमा कर दिया था। 29 मार्च को उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया।
उधर से बोल रहे व्यक्ति ने बताया कि क्रेडिट कार्ड बंद करना है। उसका नंबर बता दो। सिपाही ने नंबर बता दिया। उस व्यक्ति ने बताया कि एक एप डाउनलोड कर लो। उसके बाद क्रेडिट कार्ड बंद कर दिया जाएगा। एप के लिंक करते ही सिपाही के खाते से 49900 रुपये निकल गए। मैसेज आने पर सिपाही को जानकारी हुई। उसने एसपी को फोन करके बताया। एसपी ने टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। मिलाप सिंह ने शिकायत दर्ज करा दी। सोमवार को मिलाप सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।