फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   4.58 lakh rupees and confidential documents stolen after breaking the locks of the registry office

Farrukhabad News: रजिस्ट्री दफ्तर के ताले तोड़कर 4.58 लाख रुपये व गोपनीय दस्तावेज चोरी

Wed, 23 Jul 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
4.58 lakh rupees and confidential documents stolen after breaking the locks of the registry office
फर्रुखाबाद। सदर तहसील के रजिस्ट्री दफ्तर के मंगलवार रात ताले तोड़कर अंदर रखी तिजोरी से 4.58 लाख रुपये व गोपनीय दस्तावेज चोरी कर लिए गए। पुलिस को जांच में वारदात से पहले शाम से ही सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। एडीएम, एसडीएम ने कर्मियों से कई घंटे पूछताछ की। एएसपी, फाॅरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। दफ्तर में दिनभर कामकाज बंद रहा। पुलिस ने दफ्तर के सभी कर्मियों की निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के सदर तहसील के बाहर मुख्यमार्ग पर रजिस्ट्री दफ्तर है। देर रात किसी वक्त चोर बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुसे। पहले कमरे का ताला तोड़ा। उसमें रखी तिजोरी का ताला तोड़कर 4.58 लाख रुपये की नकदी पार कर दी। वारदात की जानकारी सुबह दफ्तर खुलने पर हुई। सब रजिस्ट्रार रविकांत ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने फाॅरेंसिक टीम के साथ जांच की। मौके पर एसडीएम रजनीकांत पांडेय पहुंचे। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने कर्मियों से अकेले में पूछताछ की। दफ्तर का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। अफसरों की जांच में पता चला कि चोर बैनामों की जिल्द में रखे गोपनीय कागजात भी फाड़कर ले गए हैं। दोपहर करीब 2:30 बजे एएसपी डॉ. संजय कुमार मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। शाम चार बजे के करीब दफ्तर के सभी कर्मियों को निगरानी में ले लिया।
विज्ञापन

सब रजिस्ट्रार रविकांत ने बताया कि दफ्तर में चोरी हुई है। अभिलेखों की जांच की जा रही है। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि अंदर घुसने की जगह नहीं है। पीछे से कोई अकेला कूदेगा तो दीवार ऊंची होने के कारण चढ़ नहीं सकता। दफ्तर के सीसीटीवी कैमरे शाम से ही बंद होना कर्मचारियों पर संदेह पैदा करता है। उन्होंने सब रजिस्ट्रार से संदिग्ध कर्मियों को नामजद करते हुए तहरीर मांगी है। कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबरजिस्ट्रार की तहरीर पर छह कर्मियों पर रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। सब रजिस्ट्रार रविकांत ने देर शाम मऊदरवाजा थाने में छह कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रजिस्ट्री दफ्तर के कर्मचारी अमित कुमार, रवि, सोनू, शिवम, शेरा और रमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed