फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   45 players selected for cricket training camp

Farrukhabad News: क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के लिए 45 खिलाड़ी चयनित

Sun, 09 Jun 2024 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 09 Jun 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
45 players selected for cricket training camp
फर्रुखाबाद। समर कैंप में प्रशिक्षण के लिए 84 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। 45 खिलाड़ियों का चयन शिविर में प्रशिक्षण के लिए किया गया। शिविर सोमवार से शुरू होगा।
विज्ञापन

रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में फर्रुखाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्रशिक्षण ट्रायल हुआ। प्रशिक्षण के लिए 84 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। 12 से 18 वर्ष के खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण के लिए चयन को कड़ी धूप में जमकर पसीना बहाया। प्रशिक्षण के लिए 45 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव माहनलाल अग्रवाल ने बताया कि शिविर 10 जून से शुरू होगा। शिविर में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे उबैद कमाल प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित खिलाड़ियों में 25 गेंदबाज, चार विकेटकीपर और 16 बल्लेबाज हैं। उन्होंने बताया कि बल्लेबाजों का चयन वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी वजीजमां खां, गेंदबाजों का चयन गौरव गुप्ता ने किया। इस दौरान अमित सक्सेना व चिराग अग्रवाल ने व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed