फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   420 patient in lohiya hospital

लोहिया की ओपीडी पहुंचे 420 मरीज, अन्य सेवाएं ठप

Sat, 28 Mar 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
420 patient in lohiya hospital
ोहिया अस्पताल की ओपीडी परिसर में जांच कराने को लाइन में खड़े लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया पुुरुष अस्पताल में बाहर से आने वाले लोगों का चेकअप किया गया। ओपीडी में थर्मल स्कैनर के बीच से कुल 420 मरीजों को गुजारा गया। इनमें से 70 में बुखार मिलने पर फ्लू कॉर्नर में जांच की गई। बाकी को दवाएं देकर रवाना कर दिया। उन्हें 14 दिन तक एकांत में रहने की हिदायत दी गई। उधर, स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेश के बावजूद ओपीडी में अन्य सेवाएं बहाल नहीं की गईं।
विज्ञापन

दिल्ली से जैसे ही रोडवेज पर यात्रियों का आना शुरू हुआ, तो उन्हें सीधा लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। भीड़ बढ़ते ही सुरक्षा कर्मियों ने कई लाइनें लगा दीं। ओपीडी के मुख्य गेट पर थर्मल स्कैनर से सभी को गुजारा गया। जिसे बुखार की शिकायत थी, उसे फ्लू कॉर्नर में डा. मनोज पांडेय ने देखा। इस दौरान ही सभी लोगों को माइक से हिदायत दी गई कि वह सीधे घर जाकर 14 दिन किसी से न मिलें। अकेले ही रहना घर वालों के लिए भी हित में होगा।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य महानिदेशक को दो दिन पहले के आदेश के बावजूद अस्पताल में फ्लू कॉर्नर के अलावा अन्य कोई सेवाएं बहाल नहीं की गईं। इससे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ओपीडी में फ्लू के कुल 70 मरीज पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत से लौटे कर्मचारी का नहीं कराया मेडिकल
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में सर्व शिक्षा अभियान में तैनात कर्मचारियों में से एक कर्मचारी 20 मार्च को पीलीभीत गए थे। वित्तीय वर्ष 2019-20 के समापन को और बिलों को तैयार करने के लिए कर्मचारी कार्यालय में आने के लिए सूचित किया गया। गुरुवार को पीलीभीत से कर्मचारी लौट कर आया और शुक्रवार को कार्यालय गया। संविदा कर्मचारी के चेकअप न कराए जाने से अन्य कर्मचारी भयभीत हैं। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि कर्मचारी ने मेडिकल कराया या नहीं, इसकी जानकारी नही है। वह कर्मचारी का मेडिकल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed