फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   All wards are full; two patients are sharing a single bed in the emergency ward.

Farrukhabad News: सभी वार्ड फुल, इमरजेंसी के एक बेड पर दो-दो मरीज

Tue, 15 Sep 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
All wards are full; two patients are sharing a single bed in the emergency ward.
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को भर्ती रिकॉर्ड 186 मरीजों में करीब 76 रोगी बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित थे। वार्डों में बेड खाली न होने से इमरजेंसी महिला वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज करना पड़ा। मुख्य इमरजेंसी में भी करीब एक घंटे मरीज शिफ्ट नहीं होने से चार बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर इलाज किया गया। कुछ मरीजों का स्ट्रेचर पर ही इलाज मिला।
विज्ञापन

कागजों में 210 बेड वाले लोहिया अस्पताल में सोमवार दोपहर तक 186 मरीज भर्ती हुए। इमरजेंसी के 31 बेड पर 54 मरीज भर्ती किए गए। मेडिकल वार्ड में 76, सर्जिकल में छह, जीरियाट्रिक में नौ, ऑर्थो में 27 और एनआरसी में 14 मरीज भर्ती थे। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड के स्टाफ ने किसी भी वार्ड में बेड न होने की बात कहकर मरीजों को शिफ्ट करना बंद कर दिया। लिहाजा महिला वार्ड में पड़े आठ बेड पर 16 मरीजों को लिटाया गया।
विज्ञापन

स्थिति यह हो गई कि महिला-पुरुष व पीडियाट्रिक वार्ड में पड़े 31 बेड पर 54 मरीजों को लिटाकर इलाज किया गया। इस दौरान इमरजेंसी में खांसी, जुकाम व बुखार के अलावा दुर्घटना के मरीज आ गए। इससे चार बेड पर दो-दो और दो मरीजों का स्ट्रेचर पर ही इलाज करना पड़ा। दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक इमरजेंसी में कई बार प्रयास के बावजूद मरीजों को शिफ्ट नहीं किया जा सका। तीन बजे तक मरीज ऊपर के वार्ड में भेजने पर इमरजेंसी के बेड खाली हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-13 डॉ. अवनीश अग्निहोत्री, फिजिशियन
बाहर का खाना छोड़ें, मच्छरदानी का करें प्रयोग
लोहिया अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अवनीश अग्निहोत्री ने बताया कि फिलहाल वायरल फीवर तेजी से चल रहा है। बारिश में जलभराव, रात में ठंडा और दिन में गर्मी से सर्दी लगकर बुखार आ रहा है। शुद्ध पानी पीना जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र में उबालकर ठंडा करके पानी पिएं। बुखार आने पर उसे चढ़ने न दें। मरीज अधिक आराम करे। इस समय हर हाल में मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार आने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में तुरंत पहुंचें।

फोटो-14 सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा।
आइसोलेशन वार्ड को कर देंगे चालू : सीएमएस
सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि अस्पताल में बेड ओटी आदि के भी गिनती में होते हैं। मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जरूरत पड़ी तो वह आइसोलेशन के बेडों पर मरीजों को भर्ती करना शुरू कर देंगे। मरीजों की सहूलियत के लिए पूरा प्रयास करेंगे। इमरजेंसी में कुछ देर के लिए दिक्कत आई थी। इसे सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed