फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   3387 registered for polytechnic entrance exam

Farrukhabad News: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए 3387 ने कराया पंजीकरण

Mon, 10 Jun 2024 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 10 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
3387 registered for polytechnic entrance exam
फर्रुखाबाद। पॉलिटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 13 जून से शुरू होगी। तीन पालियों में होने वाली परीक्षा 20 जून तक चलेगी। इसके लिए जिले में एक परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। परीक्षा से डेढ़ घंटा पूर्व परीक्षार्थी को केंद्र पर पहुंचना होगा। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए 3387 ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

जिले के श्री वीरेंद्र सिंह कटियार महाविद्यालय में पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए सभा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य व परीक्षा के नोडल अधिकारी दया चंद ने बताया कि परीक्षा के लिए 3387 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा के लिए अमृतपुर के गांधी स्थित श्री वीरेंद्र सिंह कटियार महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा तीन पालियों में सुबह 8 से 10:30 बजे तक, दोपहर 12 से 2:30 बजे तक तथा शाम 4 से 6:30 बजे तक होगी। बताया कि कंप्यूटर पर ऑनलाइन परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को 1:30 घंटा पूर्व केंद्र पर पहुंचना हगा। परीक्षा के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर लीं गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र पर अमृतपुर तहसीलदार कर्मवीर सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट तथा खंड शिक्षाधिकारी राजेपुर अनूप कुमार सिंह को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। बताया कि परीक्षा के दौरान 17 जून का अवकाश रहेगा। 19 व 20 जून को आरक्षित रखा गया है।

चार ट्रेड व 312 सीटों के लिए परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक में चार ट्रेड में 312 सीटों पर दाखिले के लिए परीक्षा होगी। प्रधानाचार्य दयाचंद ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक फतेहगढ़ में टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में व इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग में 81-81 तथा टेक्सटाइल डिजाइन व प्रिंटिंंग में 75-75 सीटें हैं। वहीं पीजीडीसीए को द्विवर्षीय कोर्स भी संचालित है।


कायमगंज के कुरार में बने नवीन पॉलिटेक्निक में भी शुरू होंगी कक्षाएं
कायमगंज के कुरार में नवीन पॉलिटेक्निक भवन बनकर तैयार हो गया है। इसी शैक्षिक सत्र से यहां भी कक्षाएं शुरू करने की योजना है। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य दयाचंद ने बताया कि न्यू सिक्योरिटी सर्विसेस की ओर से नवीन पॉलिटेक्निक का संचालन किया जाएगा। यहां पर कौन-कौन सी ट्रेड होंगी, इसका निर्णय सत्र शुरू होने पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed