फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   335 metric tons of fertilizer sent to 16 cooperative societies

Farrukhabad News: 16 सहकारी समितियों पर भेजी 335 मीट्रिक टन खाद

Sun, 17 Sep 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 17 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
335 metric tons of fertilizer sent to 16 cooperative societies
फर्रुखाबाद। जिले में भरपूर खाद की उपलब्धता के दावों के बीच कुछ समितियाें पर किसान खाद के लिए परेशान हुए। इसकी जानकारी पर अधिकारी सतर्क हो गए। उन्होंने शनिवार को 16 सहकारी समितियों में 335 मीट्रिक टन डीएपी व एनपीके खाद भेजी है।
विज्ञापन


खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों के साथ जनपद में आलू की कच्ची फसल करने के लिए किसानों ने बुवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इससे डीएपी की मांग बढ़ने लगी है। सहकारी समिति कायमगंज दक्षिणी के सचिव ने कुछ किसानों को बिना खाद दिए ही लौटा दिया। यह मामला सुर्खियों में आते ही अधिकारी हरकत में आए। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।
विज्ञापन

निजी दुकानों से लेकर सहकारी समितियों में एनपीके व डीएपी खाद का स्टॉक है। लगातार खाद की रैकें आ रही हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि जरूरत के अनुसार खाद खरीदें, भंडारण न करें। उन्होंने किसानों को आलू की बुवाई में यूरिया, सिंगल सुपर फास्फेट व एनपीके का प्रयोग की सलाह भी दी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सहकारी समिति अमृतपुर, कनासी, मेरापुर, शादनगर, कायमगंज उत्तरी में 30-30 मीट्रिक टन , नगला नान, बरौन समिति पर 15-15 मीट्रिक टन डीएपी भेजी गई। वहीं सहकारी समिति पिपरगांव, महरूपुर बीजल में 15-15 मीट्रिक टन एनपीके, खिनमिनी, नगला नान, 30-30 मीट्रिक टन, खुदागंज व कमालगंज में 35-35 मीट्रिक टन एनपीके भेज दी गई है। सभी समितियों पर खाद उपलब्ध है। किसानों को गलत बयान देने पर सहकारी समिति कायमगंज दक्षिणी के सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद की रैक आई
जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि शनिवार को इफको खाद की एक रैक आ गई है। इसमें जनपद को एनपीके 37700 बोरी, पीपीएल डीएपी व एनपीके की 14209 बोरी, करोमांडल सुपऱ 18260 बोरी, जुबली एंट सुपर 29709 बोरी प्राप्त हुई हैं। लगातार आपूर्ति जारी है। इससे जिले में खाद की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed