फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   33 huts, fire , loss of millions

33 झोपड़ियों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 11 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 11 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
33 huts, fire , loss of millions
कंपिल के गांव इकलहरा में आग लगने से 33 झोपियां धू धू कर जलीं। आग लगने से
विज्ञापन
गांव में हाहाकार मच गया। हर तरफ चीख पुकार मचने लगी। आग की चपेट में आकर ग्रामीणों की गृहस्थियां राख हो गईं। इनक ा लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना के दो घंटे बाद दमकल गांव पहुंची। तब तक झोपड़ियां जलकर राख हो चुकी थीं। ग्रामीणों ने

दमकल टीम को गांव से लौटा दिया। इकलहरा निवासी करु खां दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह दो दिन पूर्व घर आए थे। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे करू की झोपड़ी में संदिग्ध हालात में आग लग गई। तेज हवाआें से आग ने विकराल रूप ले लिया।  आग एक  झोपड़ी से दूसरी झोपड़ी को चपेट में लेने लगी। धीरे-धीरे आग पूरे गांव में फैल गई।

इससे भगदड़ मच गई। आग बुझाने को ग्रामीणों ने झोपड़ियों पर पानी डालना शुरू किया। तेज हवा के कारण आग फैलती चली गई। आग की चपेट में आने से 33 झोपड़ियां धू धू कर जल उठीं। ग्रामीणों ने दमकल टीम को बुलाने के लिए थाने पर सूचना दी।  दमकल टीम के समय से न पहुंचने के कारण 33 झोपड़ी, इनमें रखा घरेलू सामान, जेवर, नगदी व अनाज

जलकर राख हो गया। आग से गांव में हुई तबाही से हर तरफ चीख पुकार मचने लगी। शाम करीब 5.30 बजे दमकल टीम गांव में पहुंची। तब तक सभी झोपड़ियां जल चुकी थीं । दमकल टीम को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने टीम को भला बुरा कर कर लौटा दिया। शाम तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

इनके घरों में लगी आग
करू खां, इरशाद, नन्हें, असगर, ओसामा, फिदा हुसैन, रियाजुद्दीन, लल्ला बाबू, अब्दुल राजिक, मामनजादी, वाहिद अली, आजाद, नन्हें खां, अच्छन, ताज बाबू, अच्छे बाबू, मुशर्रफ पठान, रियाजुद्दीन, रहीश अहमद, अशरत अली, मुशीर, अफरूद, डबले, मीसर, शौकत, सलमान, रसीद, शाहनवाज, शमीम खां, मुखिया, इमरान, नन्हकू, शफरूद्दीन।

पुत्र को बचाने में झुलस गई मां
रियाजुद्दीन की पत्नी हाजरा बेगम शनिवार को अपने छह माह के पुत्र इमामुलहक के साथ झोपड़ी में लेटी हुई थीं। अचानक झोपड़ी से आग की लपटें निकलने लगीं। यह देख हाजरा बेगम पुत्र को लेकर बाहर की ओर निकलने लगीं। तभी जलती हुई झोपड़ी का कुछ हिस्सा इनके ऊपर गिर पड़ा। इससे वह बुरी तरह से झुलस गईं। इन्हें  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं विकलांग वाहिद अली आग लगने से झोपड़ी से निकलते समय फंस गए। यह भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed