{"_id":"5c8a955ebdec22141a4a0f82","slug":"31552586078-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी समर में होली के पर्व पर बीएसएफ व पीएसी होगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी समर में होली के पर्व पर बीएसएफ व पीएसी होगी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा के चुनावी समर के दौरान होली का त्योहार होने से प्रशासन शांति व्यवस्था के सतर्क है। इसके चलते त्योहार पर पुलिस के अलावा बीएसएफ व पीएसी जवान भी तैनात किए जाएंगे। वलनरेबिल बूथों पर सुरक्षा की विशेष चौकसी रहेगी।
लोकसभा चुनाव में वलनरेबिल बूथों की स्थिति सामान्य बनाने व होली के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। इसके चलते बीएसएफ की एक कंपनी मंगाई गई है। गुरुवार देर रात तक बीएसएफ जवान यहां पहुंचने के साथ ही मतदान संपन्न होने तक डेरा जमाए रखेंगे।
जिले के 978 मतदान केंद्रों में 167 क्रिटिकल, 145 ग्राम/मजरे वलनरेबिल चिह्नित किए गए हैं। चुनाव में निष्पक्षता व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन एड़ी-चोटी का जोर लगाने में जुटा है। चुनावी महासमर में होली का त्योहार होने से संवेदनशीलता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
जनपद में कुल 1764 होलिका दहन स्थल हैं। फतेहगढ़ में 126, फर्रुखाबाद में 136, मऊदरवाजा में 140, जहानगंज में 85, मोहम्मदाबाद में 187, नवाबगंज में 186, अमृतपुर में 101, राजेपुर में 120, कमालगंज में 119, कायमगंज में 125, शमसाबाद में 120, मेरापुर में 160 व कंपिल में 159 होलिका दहन स्थल हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि होली के पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मथुरा से एक कंपनी बीएसएफ गुरुवार देर रात तक यहां पहुंच जाएगी। त्योहार पर पीएसी भी तैनात की जाएगी। इसके साथ ही वलनरेबिल बूथों की स्थिति सामान्य करने के लिए बीएसएफ जवानों का रूट मार्च कराया जाएगा।
इससे अराजकतत्वों के हौसले पस्त होंगे और आम मतदाता निर्भीक होकर चुनाव कर सकेगा।
चुनावी समर में होली के पर्व पर बीएसएफ व पीएसी होगी तैनात
प्रशासन ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
वलनरेबिल बूथ प्रशासन की रडार पर