फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   3.91 lakh people will vote in civic elections

निकाय चुनाव में 3.91 लाख वोटर करेंगे मतदान

Fri, 18 Nov 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
3.91 lakh people will vote in civic elections
फर्रुखाबाद। जनपद में नौ नगर निकायों में चुनाव के लिए शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। इसमें 26,187 नए मतदाता बढ़ाए गए। इससे कुल 3.91 लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशी का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिले में दो नगर पालिका व सात नगर पंचायतों में चुनाव होगा। इसके लिए मतदाता सूचियां तैयार कर अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन

सभी नगर निकायों में करीब 3.91 मतदाता वोट डालेंगे। पुनरीक्षण अभियान में 26,187 नए मतदाता जोड़े जाने के साथ 8681 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं।
508 मतदाताओं ने अपने नाम व पते में संशोधन कराया है।
यह मतदाता नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सभासद चुनेंगे। नवसृजित नगर पंचायत खिमसेपुर, संकिसा व नवाबगंज में पहली बार चुनाव होगा।
किस निकाय क्षेत्र में कितने हैं मतदाता
निकाय क्षेत्र - कुल मतदाता - बढ़े मतदाता
न.पा.फर्रुखबाद - 2,22,992 - 14,559
न.पा.कायमगंज - 28,037 - 1864
न.पं. कमालगंज - 11635 - 808
न.पं.मोहम्मदाबाद - 20,846 - 1934
न.पं. खिमसेपुर - 24,603 - 2175
न.पं.संकिसा - 17,825 - 546
न.पं. कंपिल - 11,267 - 529
न.पं.शमसाबाद - 31,837 - 1084
न.पं. नवाबगंज - 22,238 - 2688
--------------------------------------------------------
कुल मतदाता - 3,91,280 - 26,187
--------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed