{"_id":"60043a4a8ebc3e32e87a92a8","slug":"2378-conducted-investigation-in-public-health-fairs-farrukhabad-news-knp60643043","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 पीएचसी पर लगे आरोग्य मेला, अधिकारी रहे भ्रमणशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 पीएचसी पर लगे आरोग्य मेला, अधिकारी रहे भ्रमणशील
विज्ञापन
पीएचसी पिथनापुर में लगे जन आरोग्य मेला का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : FARRUKHABAD
जन आरोग्य मेलों में 2378 ने कराई जांच
फर्रुखाबाद। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें 2378 मरीजों ने जांच कराई। जिलाधिकारी, सीएमओ और नोडल अधिकारी निरीक्षण करते रहे।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने अमृतपुर और पिथनापुर में लगे जन आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। अमृतपुर में 62 व पिथनापुर में 87 लोगों की जांच की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पुष्टाहार योजनाओं का प्रचार किया। डॉ.सुधीर ने डीएम को बताया कि छह माह से पीएचसी पिथनापुर में बिजली नहीं है। परिसर में वर्ष 2009-10 में बनाए गए आवास जर्जर हो गए हैं।
ग्रामीणों ने खिड़कियां तोड़ दीं हैं और कुछ कमरों के गेट निकाल ले गए हैं। जिलाधिकारी ने राजेपुर सीएचसी के एमओआईसी प्रमित राजपूत सुधार कराने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ.वंदना सिंह ने पीएचसी साहबगंज, रकाबगंज, जहानगंज, न्यामतपुर व ताजपुर पर लगे मेलों का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि मरीजों की टीबी की जांच और खून की जांच भी की गई।