फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   23 houses built on barren land were razed with bulldozers.

Farrukhabad News: बंजर भूमि पर बने 23 मकान बुलडोजर से किए जमींदोज

Sat, 28 Sep 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
23 houses built on barren land were razed with bulldozers.
नवाबगंज। बंजर भूमि पर कब्जा कर बनाए गए 23 मकानों को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। 24 वर्षो से मकानों में रह रहीं महिलाएं व बच्चे रोने लगे। ग्रामीणों ने हाथ जोड़कर मोहलत मांगी, लेकिन अधिकारियों ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव उखरा में ग्राम पंचायत की 105 बीघा जमीन बंजर भूमि में दर्ज है। वर्ष 1990 में तत्कालीन प्रधान ने गांव के अनिल कुमार, राजकुमार, कृष्ण कुमार, बृजपाल सिंह, सुरेश चंद्र, रामप्रकाश, ब्रहमकिशोर, भूप सिंह, राम अवतार, चरन सिंह, राजीव, जितेंद्र, गुन्नू, बृजकिशोर, ब्रहमानंद, किशोर राम, सनोज, गंगा सिंह, बलराम सिंह, रामकिशन, रामचंद्र, रामनिवास को बंजर भूमि पर मकान बनाने के लिए दे दी। इन लोगों ने वहां पक्के मकान बनाकर 19 बीघा बंजर भूमि पर कब्जा कर लिया। जानकारी होने पर प्रशासन ने ग्रामीणों को नोटिस जारी किए थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया। ग्रामीण मुकदमा हार गए। प्रशासन ने फिर से नोटिस जारी कर दिए।
विज्ञापन




प्रशासन ने बंजर भूमि पर ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर बनाने के लिए अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की। शनिवार को एसडीएम सदर राजनीकांत, सीओ प्रशिक्षु अजय वर्मा, तहसीलदार सदर श्रृद्धा पांडेय पुलिस बल व पांच बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने सभी लोगों को मकान खाली कर सामान बाहर निकालने के निर्देश दिए। महिला लक्ष्मी देवी बुलडोजर के आगे खड़ी हो गई। वह बुलडोजर चलाने का विरोध करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार व महिला सिपाहियों ने उसको बुलडोजर के आगे से हटाया। बच्चे माता-पिता के साथ बिलख-बिलख कर रोने लगे। ग्रामीणों के सामान निकालते ही बुलडोजर एक के बाद एक मकान को गिराने लगे। कई ग्रामीणों ने हाथ जोड़कर मोहलत मांगी, लेकिन अधिकारियों ने मोहलत देने से इनकार कर दिया। तहसीलदार श्रृद्धा पांडेय ने बताया कि डेढ़ हेक्टेयर बंजर जमीन पर ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा था। ग्राम समाज की सहमति से ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के लिए इस जमीन का अधिग्रहण किया गया है। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए मकान गिरवाए जा रहे हैं।




थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि अभी तक 18 मकान गिराए जा चुके हैं। अंधेरा होने के कारण कार्य रुकवा दिया गया है। शेष बचे मकानों को रविवार को गिराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed