फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   210 policemen and 393 health workers have vaccinated

210 पुलिस कर्मी व 393 स्वास्थ्य कर्मी का हुआ टीकाकरण

Fri, 05 Feb 2021 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
210 policemen and 393 health workers have vaccinated
कोरोना से सुरक्षित करने के लिए शुक्रवार को दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण शुरू हो गया। जिले के आठ अस्पतालों में टीका लगाया गया। इसमें 393 स्वास्थ्य कर्मियों के साथ 210 पुलिस कर्मियों ने टीका लगवाकर खुद को कोरोना से सुरक्षित किया।
विज्ञापन

फ्रंटलाइन वर्कर के टीका लगाने का पहला दिन होने से लक्ष्य के सापेक्ष संख्या कम रही, वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साह के साथ टीका लगवाया। 351 स्वास्थ्य कर्मियों के सापेक्ष 393 ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

वहीं 495 लक्ष्य के सापेक्ष 210 पुलिस कर्मियों ने टीका लगवाया। लोहिया महिला अस्पताल में 118, सिविल अस्पताल लिंजीगंज में 129, सीएचसी कायमगंज में 60, शमसाबाद में 48, नवाबगंज में 38, राजेपुर में 63, कमालगंज में 70 व सीएचसी मोहम्मदाबाद में 77 स्वास्थ्य व पुलिस कर्मियों के टीका लगाया गया। इन्हें वैक्सीन का दूसरा डोज 28 दिन के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित व असरदार है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया कि अगले सत्र 11, 12 व 18 फरवरी को होंगे। इसमें 30-30 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। 22 फरवरी को सभी छूटे हुए लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed