{"_id":"5c70370ebdec22736934ca48","slug":"201550857998-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरचार्ज माफी योजना का लक्ष्य पूरा न करने पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरचार्ज माफी योजना का लक्ष्य पूरा न करने पर गिरेगी गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरचार्ज माफी योजना का लक्ष्य पूरा न करने वाले अवर अभियंताओं पर गाज गिरना तय है। मुख्य अभियंता कानपुर ने अवर अभियंताओं को क्षेत्र बदलने और कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
सरचार्ज माफी योजना के तहत अवर अभियंताओं को उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराए जाने को लक्ष्य दिया गया। इसको पूरा करने में अवर अभियंता विफल हो रहे हैं। शहरी क्षेत्र की स्थिति बहुत खराब है।
अवर अभियंता राकेश ने बहुत कम पंजीकरण कराया है। इनको 1985 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराने का लक्ष्य मिला था, पर 415 के अभी तक पंजीकरण कराए हैं। जेई राकेश कुमार को मुख्य अभियंता कानपुर एसके गुप्ता ने लक्ष्य पूरा न करने पर शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र में स्थानांतरण करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
अवर अभियंता राघवराम पांडेय को 3142 लक्ष्य दिया गया है। इसमें अब तक 1189 पंजीकरण हुए हैं। जेई अमित शर्मा को 3403 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किए जाने को लक्ष्य दिया गया था। इसमें से केवल 848 के पंजीकरण हुए हैं।
सरचार्ज माफी योजना के तहत पंजीकरण कराने में राजेपुर के अवर अभियंता अजय यादव की स्थिति बहुत धीमी है। अवर अभियंता संदीप कुमार ने 1872 उपभोक्ताओं में से 421 के पंजीकरण कराए हैं।
कायमगंज खंड कार्यालय क्षेत्र में राजस्व वसूली की स्थिति खराब है। यह स्थिति मुख्य अभियंता कानपुर को 20 फरवरी को जिले में कार्य की समीक्षा में मिली थी।
उन्होंने अवर अभियंताओं को कार्य में सुधार करने और सरचार्ज माफी योजना के तहत पंजीकरण का लक्ष्य पूरा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। लक्ष्य पूरा न होने पर अवर अभियंताओं पर गाज गिरना तय है।
सरचार्ज माफी योजना का लक्ष्य पूरा न करने पर गिरेगी गाज
मुख्य अभियंता कानपुर ने अवर अभियंताओं को दी चेतावनी