{"_id":"66c79d5ba46b5ebd4b0f2264","slug":"200-rupees-taken-in-the-name-of-filing-report-on-fitness-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103714-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फिटनेस पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर लिए 200 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फिटनेस पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर लिए 200 रुपये
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में इन दिनों फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने आए छात्रों से रिपोर्ट लगवाने के नाम पर धन उगाही हो रही है। एक युवक से 500 रुपये मांगे, मगर 200 देने पर रिपोर्ट लगा दी गई। चेस्ट फिजीशियन से शिकायत करने पर उनके सहयोगी ने उसके रुपये वापस किए। इससे अन्य छात्रों से भी उगाही की आशंका जताई जा रही है।
पॉलिटेक्निक काॅलेजों में प्रवेश लेने के लिए जिले के तमाम छात्र इन दिनों लोहिया अस्पताल में फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं। कंपिल थाने के गांव कटिया निवासी मोहम्मद जावेद खान का बदायूं पॉलिटेक्निक के लिए नंबर आया है। वह बुधवार को फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने लोहिया अस्पताल पहुंचे। आधी रिपोर्ट लगने के बाद बृहस्पतिवार को दोबारा आए। भाग दौड़ के बावजूद उसके ब्लड की जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी।
लिहाजा वह चेस्ट फिजीशियन डॉ. ध्रुवराज सिंह के कमरा नंबर छह में पहुंचे। उनके साथ बैठने वाले सहयोगी ने बिना जांच के काम न होने की बात कह दी। जावेद ने बताया कि वह दोबारा उसी कर्मी से मिला और मजबूरी बताई। उसने 500 रुपये मांगे। उसने आग्रह करके 200 रुपये दे दिए।
विज्ञापन
कुछ देर में पत्रावली पर डॉक्टर की रिपोर्ट लग गई। जब वह प्रमाण पत्र कक्ष में पहुंचा, तो उसने 200 रुपये देने की चर्चा की। इस पर उसे फ्री में काम होने की बात बताई गई। जावेद ने बताया कि उसने डॉक्टर से जाकर रुपये लेने की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने रुपये वापस करवा दिए। इससे साफ है कि फिटनेस के नाम पर छात्रों का आर्थिक शोषण हो रहा है।
सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। वह इसकी जांच करवाकर कार्रवाई करेंगे।