{"_id":"5c8aa4a8bdec22764d26e20c","slug":"191552589992-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूदाबांदी में आए फाल्ट से पांच एमबीए ट्रांसफार्मर हुआ धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूदाबांदी में आए फाल्ट से पांच एमबीए ट्रांसफार्मर हुआ धड़ाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
80 गांव में अंधेरा, तीन फीडर ठप
शमसाबाद/फर्रुखाबाद। बूंदाबांदी में आए फाल्ट से हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र का पांच एमबीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे करीब 80 गांव की बिजली गुल हो गई। अब नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र पर पांच-पांच एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इसमें एक पांच एमबीए ट्रांसफार्मर से रोशनाबाद, मंझना और कोल्ड स्टोरेज फीडर चलता है। दूसरे पांच एमबीए ट्रांसफार्मर से हरसिंहपुर फीडर चलता है। इस फीडर पर अधिक गांव होने से ओवर लोड रहता है। गुरुवार को दोपहर में हुई बूंदाबांदी से रोशनाबाद फीडर की 11 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। इससे एक पांच एमबीए ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। टेस्ट विभाग की टीम ने उपकेंद्र पर पहुंच कर ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की। इसमें वह फेल हो गया। ट्रांसफार्मर खराब होने से रोशनाबाद, मंझना व कोल्ड स्टोरेज फीडर को दी जाने वाली बिजली
आपूर्ति बंद हो गई। जेई अजय कुमार ने बताया कि दो ट्रांसफार्मर में एक खराब हो गया है। इसकी रिपोर्ट एक्सईएन कायमगंज को भेज दी गई है। अब नया ट्रांसफार्मर आने पर लगाया जाएगा। तब तक दूसरे ट्रांसफार्मर से शिफ्ट में बिजली देने की व्यवस्था की जाएगी।