फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   18 food samples failed in food testing, preparation for trial

Farrukhabad News: खाद्य पदार्थों के जांच में 18 नमूने फेल, मुकदमे की तैयारी

Mon, 06 May 2024 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
18 food samples failed in food testing, preparation for trial
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाकर लिए नमूनों की जांच कराई। प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट में 18 नमूने फेल हो गए। इससे कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने टीम के साथ अभियान चलाकर नमूने लिए थे। प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में शहर की आवास विकास कालोनी स्थित अन्जुला तिवारी के अमर मेडिकल स्टोर का डायट्री सप्लीमेंट जांच में मिथ्याछाप पाया गया।
विज्ञापन

बढ़पुर स्थित मोनिका रोहतगी की दुकान से पनीर, आवास विकास कालोनी स्थित शिवम सिंह यादव के चाप हाउस से पनीर, कचहरी रोड स्थित मनोज की दुकान से बूंदी लड्डू का नमूना अधोमानक मिला। मोहल्ला गढ़ी खां जमा खां (छोटी गढ़ी) मनिहारी स्थित इमरान की दुकान से सरसों का तेल का नमूना अधोमानक, असुरक्षित व विनियमों का उल्लंघन पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवर रोड मोहम्मदाबाद में शाहवीर सिंह के ढाबा से पनीर, मेला रामनगरिया में अजीत सिंह की दुकान से दूध, जहानगंज क्षेत्र के गांव सिरौंज में फेरी विक्रेता अभिनय त्रिपाठी, आलूपुर में फेरी विक्रेता आकाश यादव के दूध का, नरेंद्र सिंह राजपूत के दुर्गा स्वीट हाउस से रसगुल्ला, जहानगंज में दुग्ध वाहन चालक आकाश के.वी.जी. एग्रो प्रा.लि., कन्नौज के वाहन से दूध, गांव सिरौंज में संदीप सिंह के मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजीटेबल प्रा.लि. मिल्क चिलिंग सेंटर के वाहन से दूध का नमूना अधोमानक मिला।
गांव मोहनपुर दीनारपुर स्थित रंजीत गुप्ता की दुकान से बेसन, कायमगंज के पुराना नखासा में फेरी विक्रेता पुष्पेंद्र सिंह व विमलेश की केन से दूध और गंगा रोड स्थित मेहंदी हसन की दुकान से बेसन का नमूना फेल हो गया। रेलवे रोड स्थित रजत चतुर्वेदी के मेडिकल स्टोर से हेल्थ सप्लीमेंट (Grow Pro Suspension junior Multivitamin) का नमूना मिथ्याछाप मिला।

लालपुर रोड स्थित चंद्र प्रकाश राठौर की दुकान से सरसों का तेल अधोमानक व विनियमों का उल्लंघन पाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाहनवाज़ हैदर आबिदी ने बताया कि कारोबारियों को नोटिस भेजा जा चुका है। आयुक्त से स्वीकृति मिलते ही अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम) व एडीएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed