फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   18 candidates absent on the first day of Sanskrit board exam

Farrukhabad News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा में पहले दिन ही 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Thu, 27 Feb 2025 10:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 27 Feb 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
18 candidates absent on the first day of Sanskrit board exam
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में पहले दिन ही 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न कराई गई। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र की निगरानी की गई।
विज्ञापन


संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में डीपीवीपी विद्यालय फर्रुखाबाद को केंद्र बनाया गया है। जनपद में सन्यास आश्रम समेत तीन संस्कृत विद्यालय हैं। इनमें पूर्व मध्यमा (कक्षा 10) व उत्तर मध्यमा (कक्षा 12) के 41 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। गुरुवार को सुबह की पाली में पूर्व मध्यमा व दोपहर की पाली में उत्तर व पूर्व मध्यमा की अनिवार्य संस्कृत विषय की परीक्षा थी। परीक्षा से पहले ही परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मुख्यगेट पर तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश करने दिया गया। दो कमरों में परीक्षा कराई गई। कक्ष निरीक्षक कक्षा कक्षों में घूम-घूमकर निरीक्षण करते रहे। जिला कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा केंद्र की निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला कंट्रोल रूम अधिकारी आरडी यादव ने बताया कि सुबह की पाली में पूर्व मध्यमा में पंजीकृत 33 परीक्षार्थियों में 17 परीक्षा देने आए। उत्तर मध्यमा प्रथम में पंजीकृत चार में तीन बच्चों ने इम्तिहान दिया। दोपहर की पाली में उत्तर मध्यमा में पंजीकृत चार परीक्षार्थियों में एक अनुपस्थित रहा। उन्होंने बताया कि कुल 18 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed