{"_id":"68b88776073d6b34990ba7bd","slug":"17-political-parties-presented-their-views-to-the-ceo-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-129334-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सीईओ से 17 राजनीतिक दलों ने रखा पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सीईओ से 17 राजनीतिक दलों ने रखा पक्ष
विज्ञापन
छह वर्ष से चुनाव न लड़ने वाले दलों को दिया था नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सामने छह वर्ष से चुनाव न लड़ने वाले 17 राजनीतिक दलों ने अपना पक्ष रखा। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने छह वर्ष से चुनाव न लड़ने वाले 121 राजनीतिक दलों को नोटिस जारी किया था।
बुधवार को उन्होंने कार्यालय में 51 दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया। इनमें 17 दलों के प्रतिनिधि ही पहुंचे। दलों द्वारा प्रस्तुत अंशदान रिपोर्ट, वार्षिक लेखा परीक्षण (ऑडिट) रिपोर्ट व निर्वाचन व्यय विवरण आदि अभिलेखों का परीक्षण किया। दो व तीन सितंबर को 121 में से 55 दलों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर पक्ष रखा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी दलों को प्रतिवर्ष 30 सितंबर तक अंशदान रिपोर्ट व 31 अक्तूबर तक आय-व्यय की आडिट रिपोर्ट देना अनिवार्य है। लोकसभा चुनाव के बाद 90 दिनों में व विधानसभा चुनाव के बाद 75 दिनों में आय-व्यय का ब्योरा दें। चंदे के रूप में प्राप्त 20 हजार रुपये से अधिक धनराशि की रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन
सुनवाई में गदर पार्टी प्रतापगढ़, नवचेतना पार्टी मैनपुरी, नवीन समाजवादी दल प्रयागराज, निस्वार्थ सेवा राष्ट्र सेवा पार्टी प्रयागराज, पूर्वांचल क्रांति पार्टी जौनपुर, राष्ट्रवादी इंसान पार्टी प्रयागराज, राष्ट्रवादी समाज पार्टी कानपुर नगर, राष्ट्रीय बंधुत्व पार्टी प्रयागराज, आम जन क्रांति पार्टी इटावा, राष्ट्रीय लोकतंत्र दल हापुड, राष्ट्रीय मानव विकास पार्टी अमरोहा, सामूहिक एकता पार्टी कानपुर नगर, सर्वप्रिय समाज पार्टी इटावा, सत्य शिखर पार्टी अयोध्या, यूथ सोशलिस्ट पार्टी मुरादाबाद, युवा अनुभव पार्टी गोरखपुर, भारतीय युवा स्वाभिमान पार्टी औरैया जिले में पंजीकृत राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व महासचिव उपस्थित रहे।