{"_id":"6a0dfd20d7d091e66e05913f","slug":"17-people-including-12-named-trapped-in-shop-capture-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110345-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दुकान पर कब्जा करने में 12 नामजद समेत 17 फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दुकान पर कब्जा करने में 12 नामजद समेत 17 फंसे
Wed, 20 May 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 20 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुकान पर जबरन कब्जा करने और फर्जी रसीदें दिखाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर 12 नामजद समेत 17 पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कहा कि आरोपी जबरन हाईवे की दुकानों पर कब्जा करना चाहते हैं।
फतेहगढ़ के नौगवां कैंट निवासी हरी सिंह ने कादरीगेट थाने के पांचाल घाट हनुमान मंदिर निवासी रवि सिंह उर्फ पप्पू, गोविंद उर्फ शिवांग, सोताबहादुरपुर के असलम, सदीम, शरीफ, सादाब, सादान और पांचाल घाट निवासी जमाद अली उर्फ फक्कड़, सर्वेंद्र, राजेश, गौरव और पांच अज्ञात पर कोर्ट के आदेश पर कादरीगेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि उनके दादा दिवंगत रामस्वरुप सिंह पूर्व जिला एवं सेशन जज ने 1936 के रजिस्टर्ड बैनामे से सरकार से आबादी की जमीन खरीदी थी। तत्कालीन जिलाधिकारी ने इस पर कब्जा दिलाया था। इस पर बने बाजार में करीब 125 दुकानें हैं। यह बरेली-इटावा हाईवे के दोनों तरफ हैं। 22 जनवरी 2026 को दोपहर में आरोपियों ने बड़ी दुकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। उन्होंने तीन व चार जनवरी को पांचाल घाट चौकी प्रभारी के सामने विपक्षी असलम, सादाब ने कहा कि वह मालिक हैं। यह दुकान जिलाधिकारी से 10 हजार रुपये प्रति दुकान जमा कर नीलामी में खरीदी हैं। फर्जी रसीदें भी दिखाईं। 22 जनवरी को इसी दुकान पर असलम व साथियों ने रवि सिंह व गोविंद को किराए पर देकर कब्जा करवा दिया। कहा कि कूटरचित रसीदों को बनाने में कुछ राजस्व कर्मी भी शामिल हैं। आरोपी संगठित होकर षड्यंत्र के तहत कीमती दुकानें हड़पना चाहते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।