फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   फिर वायरल हुआ सीएमओ की प्राइवेट प्रैक्टिस का वीडियो

फिर वायरल हुआ सीएमओ की प्राइवेट प्रैक्टिस का वीडियो

Tue, 04 Sep 2018 11:38 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
फिर वायरल हुआ सीएमओ की प्राइवेट प्रैक्टिस का वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सीएमओ का प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए वीडियो फिर से वायरल हुआ है। वायरल हुए वीडियो में दर्शाया गया है कि वह एक जगह पर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। साथ ही कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही है। इसमें मरीज फोन करके बोलता है कि उपाध्याय जी मुझे पिता को दिखाने आना है, कहां आएं। इस पर दूसरी तरफ से मेडिकल स्टोर का पता देते हुए आधा घंटे में बुलाया जा रहा है। इस मामले में सीएमओ डॉ. अरुण कुमार उपाध्याय ने बताया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह गलत है। किसी पुराने वीडियो को एक ठेकेदार साजिशन वायरल कर रहा है।


मालूम हो कि बुधवार को जिले में सीआरएम टीम आ रही है। इस टीम को आठ सितंबर तक यहां रुक कर सीएचसी व पीएचसी आदि का निरीक्षण करना है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जोरशोर से इसकी तैयारियों में लगे हैं। माना जा रहा है कि इसी के चलते वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, पिछले दिनों लोहिया के एक डॉक्टर का भी प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसकी जांच डीएम ने सीएमओ को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed