{"_id":"5b8acfbb42c79246633feaa6","slug":"1535823790515-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मुठभेड़ में आठ अपराधियों को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मुठभेड़ में आठ अपराधियों को लगी गोली
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने शनिवार को कार्यभार छोड़ दिया। वह तीन महीने ही पद पर रह पाए। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपराधियों के हौसले पस्त होने लगे थे। उनके कार्यकाल में करीब 15 मुठभेड़ हुईं। इनमें आठ अपराधियों को गोलियां लगीं।
एसपी अतुल शर्मा ने एक जून को कार्यभार ग्रहण किया था। चार्ज लेने के तीन दिन बाद नवाबगंज में महिला की हत्या कर दी गई। एसपी की सख्ती से पुलिस ने कम समय में आरोपी दबोच लिए। व्यापारी नेता राजू पांडेय की हत्या का खुलासा कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इजराइल हत्याकांड में दो आरोपियों को जेल भेजा गया। मुंबई में वाहन चोरी कर यहां फर्जी कागजातों से बेचने के आरोप में एक शातिर को दबोचा गया। इसके अलावा भी वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ। कई इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हुई। असलहा फैक्ट्री भी पकड़ी गई।
एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने 15 सालों से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी मोहन बहेलिया को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने इंद्रभान उर्फ करू, संकिसा में पड़ी डकैती के आरोपी शमशेर बंजारा के अलावा लुटेरे दलवीर, अनुज, गोरेलाल, संजय को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शहर क्षेत्र में बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या और शमसाबाद में बालिका से दुष्कर्म की घटना का भी खुलासा किया गया।