फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बिजली से रोशन हुए गांवों में दोबारा हो गया विद्युतीकरण

बिजली से रोशन हुए गांवों में दोबारा हो गया विद्युतीकरण

Thu, 09 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिजली से रोशन हुए गांवों में दोबारा हो गया विद्युतीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सपा सरकार में लोहिया समग्र ग्राम योजना से विद्युतीकरण के बाद ऊर्जीकृत हुए गांवों में भाजपा सरकार में दोबारा विद्युतीकरण करा दिया गया। ऐसे 11 गांवों का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर सीडीओ ने बिजली विभाग के अफसरों से अभिलेख तलब किए हैं। विभागीय अधिकारी अभिलेखों को खंगालने में जुटे हैं।

सपा सरकार में वर्ष 2013-04, 2014-15 व 2015-16 में लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत गांवों का चयन किया गया था। इन सभी गांवों में विकास कार्य कराए गए थे और बिजली विभाग ने इन गांवों में विद्युतीकरण कराया था। भाजपा सरकार आने पर केंद्र सरकार ने गांवों तक बिजली पहुंचाने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य ज्योति योजना शुरू की। इसका काम कार्यदायी संस्था को दिया गया। विद्युतीकरण के लिए 1403 गांवों का चयन किया गया। इनमें लोहिया समग्र योजना में संतृप्त हुए जहागीरपुर, अजीजलपुर, नगला बसोला, शाहीपुर, गंगाईच, शेखपुर सराय, सितवनपुर पिसू, पिलखना, भावन, बकसुरी समेत 11 गांवों को शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य ज्योति योजना के तहत इनमें विद्युतीकरण कराया गया। ऊर्जीकृत हुए 11 गांवों में दोबारा से विद्युतीकरण होने की डीएम व सीडीओ से शिकायत की गई। सीडीओ अपूर्वा दुबे ने बिजली विभाग के अफसरों से अभिलेख तलब किए। एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्र ने बताया कि यह मामला उनके जिले में कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व का है। अभिलेख खोज कर रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed