फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   छह दिन बाद 20 गांव और कसबा को मिली बिजली

छह दिन बाद 20 गांव और कसबा को मिली बिजली

Tue, 17 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
छह दिन बाद 20 गांव और कसबा को मिली बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र के अटसैनी फीडर के टूटे 11 हजार वोल्टेज के तार को ग्रामीण ने जोड़ने नहीं दिया था। एसडीओ के निर्देश पर लाइनमैन ने लाइन को दूसरी जगह से जोड़कर 20 गांवों और कसबा की आपूर्ति छह दिन बाद बहाल कर दी।

12 जुलाई को अटसैनी फीडर की 11 हजार लाइन का तार कसबा निवासी एक व्यक्ति के घर के पास टूट गया था। जिस कारण करीब 20 गांव व कसबा की बिजली सप्लाई बंद हो गई। तार जोड़ने गए लाइनमैन को ग्रामीण ने पथराव कर खदेड़ दिया था। पांच दिन से 20 गांवों और कसबा की बिजली सप्लाई बंद चल रही थी। सोमवार को जब लाइनमैन तार को दूसरी जगह से जोड़ने गए तो दूसरी लाइन में आपूर्ति आने के कारण कर्मचारियों ने तार नहीं जोड़ा था। उपकेंद्र के एसएसओ ने पूरी सप्लाई बंद करने के लिए मशीन से ट्राली खींच दी थी, जिससे मशीन खराब हो गई और 300 गांवों की आपूर्ति बंद हो गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह मशीन ठीक कराकर 300 गांवों की आपूर्ति दोपहर बाद शुरू की गई। अटसैनी में टूटे तार को कर्मचारियों ने काट कर अलग कर दिया और दूसरी जगह से लाइन जोड़कर 20 गांवों व कसबा की पांच दिन से बंद बिजली सप्लाई को छठवें दिन चालू कर दिया है। एसडीओ रामकुमार ने बताया कि सभी गांवों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। जिस ग्रामीण ने तार नहीं जुड़ने दिया, उसको नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला से छेड़छाड़, शिकायत पर पीटा
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला सोमवार को घर पर थी। इस बीच गांव का ही राजेश और संजू के साथ तीन अन्य लोग घर में घुस आए। आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने शोर मचा तो उसकी सास आ गई। इस दौरान आरोपी वहां से भाग गए। जब सास, बहू को लेकर उलाहना देने के लिए आरोपी के पर पहुंचे तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने घायल सास बहू का मेडिकल कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed