फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अलेपुरपीत में बुखार से एक और जान गई

अलेपुरपीत में बुखार से एक और जान गई

Tue, 03 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अलेपुरपीत में बुखार से एक और जान गई
शमसाबाद (ब्यूरो)। अलेपुरपीत धौलेश्वर में संक्रामक रोग तेजी से फैल रहा है। शमसाबाद ब्लाक के अलेपुरपीत में फैले संक्रामक रोग से मौतों का सिलसिला भी जारी है। सोमवार की सुबह एक और किसान की बुखार से मौत हो गई। इस तरह अभी तक मरने वालों की संख्या आठ पहुंच गई है।
विज्ञापन


अलेपुरपीत धौलेश्वर में संक्रामक रोग के कारण ग्रामीण दहशत में है। गांव के रहने वाले बालकराम (58) पुत्र मूलचंद्र को शनिवार को बुखार आया था। मूलचंद्र ने कस्बा स्थित एक क्लीनिक से दवा ली। रविवार को मूलचंद्र के पेट में भी दर्द होने लगा। इस पर परिजनों ने उसे डाक्टर के यहां दिखाया।
विज्ञापन


मगर कोई लाभ नहीं हुआ। सोमवार सुबह मूलचंद्र की मौत हो गई। पति की मौत से विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। गांव के नन्हेलाल राजपूत, प्रधान के पति जयवीर राजपूत, पप्पू, दिनेशचंद्र और राजेश कुमार का कहना है कि गांव में गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम कायमगंज दो दिन पहले आकर कह गए थे कि सफाई कराई जाएगी। लेकिन अभी तक गांव में सफाई नहीं हुई है। तीन दिन से चिकित्सीय टीम भी नहीं आ रही है। गांव में फैले संक्रामक रोग से ग्रामीण बुखार, पेट दर्द से जूझ रहे है। एक पखवारे में गांव में मूलचंद्र समेत आठ लोगों की मौत हो चुकी है।


अलेपुरपीत में एक पखवारे से संक्रामक बीमारी फैली है। बीमारी से अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले ओमवती (52) पत्नी गिरंद, नीतू (22) पत्नी उमेश, इनका पुत्र (दो दिन का), रामवती (40) पत्नी रामआसरे , दीवान सिंह (59), विशुनपाल (55), बंशीलाल (60) की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। इससे ग्रामीण डरे हुए हैं।

-पखवारे में संक्रामक बीमारी से मरने वालों की संख्या हुई आठ
-तीन दिन से गांव नहीं पहुंची डाक्टरों की टीम, लोग बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed