फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   150 workers including 70 students of madrasas sent to Kanpur

मदरसों के 70 छात्रों समेत 150 श्रमिकों को कानपुर भेजा

Thu, 21 May 2020 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
150 workers including 70 students of madrasas sent to Kanpur
बिहार भेजने को रोडवेज बस स्टैंड पर लाए गए मदरसों के बच्चे व अन्य लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लॉकडाउन के दौरान दो मदरसों में रुके 70 छात्रों, तीन शिक्षकों समेत 150 श्रमिकों को रोडवेज बसों से कानपुर भेजा गया। ये सभी लोग बिहार प्रांत के अलग-अलग जिलों में जाएंगे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को भोजन के पैकेट देकर विदा किया गया। इस दौरान एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एएसपी त्रिभुवन सिंह समेत अन्य अफसरों ने भी जायजा लिया।
विज्ञापन

कायमगंज के लालबाग स्थित जामिया अरबिया मदरसा के 48, जरारी के तहसीबुल कुरान मदरसा के 22 बच्चों और तीन शिक्षकों ने बिहार जाने के लिए आवेदन किया था। इसके अलावा 77 अन्य श्रमिकों ने भी बिहार जाने को अनुमति मांगी थी। सुबह आठ बजे बच्चों और अन्य श्रमिकों को रोडवेज बस स्टैंड लाया गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद भोजन पैकेट देकर विदा किया गया। तहसीलदार राजू कुमार ने बताया कि इन्हें बसों से कानपुर भेजा जा रहा है। कानपुर से रात में एक ट्रेन बिहार के लिए रवाना होगी, जिसमें ये सभी यात्री जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed