फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   एक ही रात में सात घरों में लाखों का माल चोरी

एक ही रात में सात घरों में लाखों का माल चोरी

Thu, 22 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात में सात घरों में लाखों का माल चोरी
एक ही रात में सात घरों में लाखों का माल पार
विज्ञापन

शोर मचाने पर दंपति को तमंचा लगाया तो सहमे, एक घर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज, अन्य पीड़ित भटक रहे
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद।
एक ही रात में चोरों ने सात घरों से लाखों का माल पार कर दिया। एक घर में तो परिजनों के जागने पर चोरों ने उन पर तमंचा तान दिया और भाग निकले। पुलिस ने केवल एक घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना मऊदरवाजा के गांव महमदपुर करसान निवासी रामजीत के घर दीवार फांद कर चोर घुस आए। चोरों ने मकान में रखे बक्सों और अटैचियों को खोलकर चोर सोने चांदी के जेवर और नगदी निकाल ली। चोरी की घटना के दौरान खटपट की आवाज होने पर रामजीत का भाई ब्रजेश जाग गया। उसने पत्नी को उठाया। यह देख चोरों ने दंपति को घेर लिया और तमंचा लगा दिया। तमंचा देखकर दंपति घबरा गए। यहां से चोरों के जाने के बाद शोर हुआ तो गांव के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

रामजीत ने बताया कि चोर उनके यहां से 1500 रुपये नगद और 50 हजार रुपये के जेवर चोरी हुए। इसी गांव के ही भारत राजपूत के घर से चोर 1200 रुपये और एक मोबाइल, कुछ दूरी पर रहने वाले वीरेंद्र सिंह के घर से बक्सों और अलमारी से 35 हजार रुपये और 50 हजार के जेवर, सतेंद्र सिंह के घर से चोर दो हजार रुपये और 30 हजार के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी गांव अदिउली निवासी विपिन कठेरिया के घर से चोर बक्सों और अटैचियों से करीब 1.50 लाख रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। अहिवरन के घर से चोर साइकिल, अजय कुमार के घर से 20 हजार का सामान ले गए। एक ही रात में सात घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों ने पुलिस के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस सोती रहती है। गश्त नहीं करती। इससे बेखौफ चोर चोरी कर ले जाते हैं। पुलिस की ढिलाई के कारण ही चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।
थानाध्यक्ष राजेश पाठक का कहना है कि जांच चल रही है। जल्दी ही न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed