फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कमालगंज सहित गुल रही 200 गांव की बिजली

कमालगंज सहित गुल रही 200 गांव की बिजली

Tue, 14 May 2019 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज सहित गुल रही 200 गांव की बिजली
33केवी लाइन का केबिल बाक्स जलने से सोमवार रात कमालगंज विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। इससे कस्बा सहित क्षेत्र के 200 गांवों में अंधेरा पसर गया। मंगलवार सुबह भी बिजली न मिलने से लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं भीषण गर्मी में लोग बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन



सोमवार रात करीब 9 बजे कमालगंज विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। उपकेंद्र ठप होने से कस्बा सहित पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। विद्युत कर्मियों ने रात में कुछ देर फाल्ट ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन



इससे रात में बिजली न मिलने से लोगों की नींद उड़ गई। मंगलवार सुबह भी बिजली न आने से घरों में सबमर्सिबल आदि न चल पाने से लोगों को पानी की दिक्कत हुई। दिन चढ़ने के साथ बढ़ी गर्मी में भी उपभोक्ता बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अवर अभियंता सुजीत गिरी ने बताया कि 132केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र फतेहगढ़ के पीछे 33केवी लाइन का केबिल बाक्स जल गया था। इसे बदलवाकर दोपहर करीब 1.30 बजे कस्बा सहित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।


कमालगंज क्षेत्र के गांव कंधरापुर में सोमवार रात 63 केवीए का ट्रांसफार्मर धमाके के साथ फुंक गया। इससे गांव की बिजली गुल होने से लोग रात भर सो नहीं पाए। अवर अभियंता सुजीत गिरी ने बताया कि मंगलवार को ट्रांसफार्मर बदलवाकर दोपहर बाद करीब तीन बजे आपूर्ति शुरू कर दी गई।


फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र के कोल्ड फीडर की सोमवार शाम वीसीबी फुंक गई। इससे रात 11 बजे के बाद कोल्ड फीडर को बेवररोड स्थित उपकेंद्र से जोड़ने का प्रयास किया। फीडर जोड़ते ही 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में जबरदस्त स्पार्किंग के साथ केबिल जलने लगी।



एसएसओ ने आनन-फानन आपूर्ति बंद कराई। इससे पूरे फतेहगढ़ की बिजली गुल हो गई। जानकारी पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। दो घंटे बाद रात करीब 1.30 बजे आपूर्ति शुरू की जा सकी। इस बीच गर्मी से परेशान उपभोक्ता जागते रहे।


अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर की केबल जल गई थी। उसे बदलवाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।


कमालगंज सहित 200 गांवों की बिजली गुल रही

33केवी लाइन का केबिल बाक्स फुंकने से आई दिक्कत

दूसरे दिन चालू हो सकी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed