फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1200 population with the help of a hand pump, people forced to drink contaminated water

Farrukhabad News: एक हैंडपंप के सहारे 1200 आबादी, दूषित पानी पीने को मजबूर लोग

Mon, 14 Aug 2023 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
1200 population with the help of a hand pump, people forced to drink contaminated water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगरपालिका की ओर से लाल सराय पानी की टंकी की मरम्मत कराने को लेकर 26 अगस्त तक जलापूर्ति प्रभावित है। इसके चलते आसपास के लगभग 15 मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इसकी वजह से हाता मंगल खां मोहल्ले में लगभग 1200 की आबादी केवल एक हैंडपंप के सहारे हैं। सुबह-शाम पानी भरने के लिए यहां भीड़ लगी रहती है। नगरपालिका की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने की वजह से स्थानीय लोग हैंडपंप का गंदा व पीला पानी पीने को मजबूर हैं।
पानी की टंकी की मरम्मत होने के कारण जलापूर्ति प्रभावित है। पालिका प्रशासन ने पहले ही नोटिस देकर इसकी चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद मोहल्लों में पर्याप्त पेयजल के संसाधन न होने के कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मोहल्ले में लगा एकमात्र हैंडपंप ही लोगों का सहारा बना हुआ है। भीड़ लगने के कारण लोगों को पानी भरने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पीने के पानी के लिए आसपस के घरों में लगे सबमर्सिबल का ही आसरा है। पड़ोसी जब अपने लिए सबमर्सिबल चलाते हैं, तो मोहल्ले में आसपास रहने वाले गरीब तबके के लोग वहां से पीने का पानी भरने पहुंच जाते हैं। सामान्यत: लोगों को हैंडपंप से निकल रहे दूषित पानी पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। मोहल्ले वालों का कहना है कि कई बार पालिका के जिम्मेदारों को मोहल्ले में जलापूर्ति के लिए टैंकर भेजने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक एक बार भी मोहल्ले में टैंकर नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-28, विजय कुमार
मोहल्ला हाता मंगल खां में रहने वाले विजय कुमार कहते हैं कि कई बार पालिका के लोगों को मोहल्ले में पानी की सप्लाई के लिए टैंकर भेजने को कहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सुबह-शाम हैंडपंप से रोजमर्रा के कार्यों के लिए पीला पानी भरकर गुजारा करना पड़ रहा है।

फोटो-29, उमेश दुबे
मोहल्ले के निवासी उमेश दुबे ने बताया कि आसपास में लगभग एक हजार लोग रहते हैं। यहां पर जलापूर्ति के लिए एक ही हैंडपंप लगा है। इस कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस समय तो टंकी से आपूर्ति बंद है। लाइट न आने पर भी दिक्कत होती है।

फोटो-30, सुरेश मिश्रा
मोहल्ले के रहने वाले सुरेश मिश्रा बताते हैं कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों ने जुगाड़ कर दूसरी तरफ से पानी की लाइन जुड़वा ली है। इस कारण उनको कोई दिक्कत नहीं हो रही है। उनकी ओर पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण पड़ोस में लगे सबमर्सिबल पंप चलने का इंतजार करना पड़ता है।

फोटो- 31, राजवीर
मोहल्ले के राजवीर का कहना है कि पानी की किल्लत है। पालिका को जलापूर्ति बाधित करने से पूर्व कुछ वैकल्पिक इंतजाम करने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मोहल्ले में लगे एक हैंडपंप से पूरा मोहल्ला पानी भरने को मजबूर है। उन्होंने पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर भिजवाने की मांग की।

कहते हैं जिम्मेदार....
नगरपालिका में जलकल विभाग के अवर अभियंता गौरव मिश्रा ने बताया कि जल संकट की सूचना नहीं मिली है। टैंकर मांगने की भी जानकारी नहीं है। वह दिखवाकर समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed