फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पशु सेवा केंद्र की अराजकत्वों में तोड़ डाली बाउंड्रीवाल

पशु सेवा केंद्र की अराजकत्वों में तोड़ डाली बाउंड्रीवाल

Fri, 22 Feb 2019 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
पशु सेवा केंद्र की अराजकत्वों में तोड़ डाली बाउंड्रीवाल
मौधा में बने पशु सेवा केंद्र का हाल बदहाल है। अराजकतत्वों ने वहां की बाउंड्रीवाल तोड़ डाली है साथ ही वहां लगा हैंडपंप का ऊपर का भाग भी उखाड़ ले गए हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी भी वहां जाते नहीं हैं। इससे क्षेत्र के पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मौधा के मजरा ग्राम नगला दलजीत सिंह में वर्ष 1999 में पशु सेवा केंद्र बनाया गया था। यहां पशुधन प्रसार अधिकारी सतीश चंद्र की तैनाती है। लेकिन यहां कोई अन्य कर्मचारी तैनात नहीं है।
विज्ञापन


इसलिए पशु धन प्रसार अधिकारी मोहम्मदाबाद स्थित पशु चिकित्सालय पर ही रहते हैं। वह माह में एक बार ही केंद्र पर जाते हैं। इससे किसान भी बीमार पशु लेकर वहां नहीं जाते हैं। वह बीमार होने पर पशुओं का इलाज झोलाछाप से कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु सेवा केंद्र पर किसी के न रहने से बीते दिनों उसकी बाउंड्रीवाल अराजकतत्वों ने तोड़ डाली है। गांव के लोगों ने भय के कारण अराजकतत्वों की शिकायत भी नहीं की। मोहम्मदाबाद के प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बाबू सिंह वर्मा ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

अराजकतत्वों में तोड़ डाली पशु सेवा केंद्र की बाउंड्रीवाल

मौधा स्थित पशु सेवा केंद्र के हाल बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed