{"_id":"5d98d11e8ebc3e016c13a4e4","slug":"three-more-dengue-patients-found-faizabad-news-lko4853629165","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के तीन मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के तीन मरीज और मिले
विज्ञापन
अयोध्या। मौसम में बदलाव की वजह से डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के रिजर्व वार्ड में डेंगू के तीन और मरीज भर्ती किए गए। अब तक जिले में 17 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
दिन-प्रतिदिन बदल रहे मौसम के मिजाज का असर अब सेहत पर भी पड़ रहा है। बारिश के बाद जमा हुए पानी में डेंगू के मच्छर पैदा हो रहे हैं। फॉगिंग न होने से इन मच्छरों के प्रकोप से लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं।
शनिवार को डेंगू के तीन और मरीज भर्ती किए गए। इनमें बीकापुर के गंडई का पूरा निवासी पारसनाथ (20), इनायतनगर सिंधौरा निवासी वैभव सिंह (21) पुत्र भानु प्रताप व पूराकलंदर के मैनुद्दीनपुर निवासी राघवराम यादव (64) शामिल हैं। इन सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। सबकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एमए खान ने बताया कि अब तक लखनऊ में जिले के दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। शेष 15 मरीज जिले में पाए गए हैं। प्रभावित इलाके में भ्रमण करके लोगों को जागरूक किया गया है। एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया है।