फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   State team returned after winning gold in national school volleyball

राष्ट्रीय स्कूली वालीबॉल में स्वर्ण जीतकर लौटी प्रदेश टीम

Mon, 16 Dec 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
State team returned after winning gold in national school volleyball
अयोध्या। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जम्मू एंड कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली वालीबॉल प्रतियोगिता (17 वर्ष वर्ग) में उत्तर प्रदेश की टीम हरियाणा को हराकर चैंपियन बनी है।
विज्ञापन

टीम की जीत पर डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के प्राचार्य भगवती सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मनोज कुमार द्विवेदी, डीआईओएस आरबी सिंह चौहान ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को बधाई दी है। जम्मू एंड कश्मीर में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता (17 वर्ष वर्ग) के लीग मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने मणिपुर सीबीएसई और मेजबान जेएंडके टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने केंद्रीय विद्यालय संगठन को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश का सेमीफाइनल मुकाबला गुजरात से हुआ। चार सेट के मैच में 18-25, 25-16, 25-9, 25-8 से जीत दर्ज कर उत्तर प्रदेश ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश में हरियाणा को सीधे सेटों में 25-19, 25-23, 25-16 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम प्रशिक्षक राम शिरोमणि सिंह व चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी टीम का अयोध्या स्टेशन पर स्वागत किया गया। इस मौके पर विद्यालय क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह, मनीष सिंह, राज प्रताप सिंह, शिवप्रसाद वर्मा, शिवकुमार यादव, उत्तम, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, रमेश, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed